Miracle Cow: हरियाणा की गाय ने बनाया रिकॉर्ड, सिर्फ 24 घंटे में दिया 80 किलो 756 ग्राम दूध

  1. Home
  2. HARYANA

Miracle Cow: हरियाणा की गाय ने बनाया रिकॉर्ड, सिर्फ 24 घंटे में दिया 80 किलो 756 ग्राम दूध

हरियाणा की गाय ने बनाया रिकॉर्ड


 

Miracle Cow: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित डेयरी शो के परिणाम जारी किए गए। इसके अनुसार, करनाल के झनझाड़ी निवासी साहिल मैहला की एचएफ नस्ल की गाय शकीरा ने 24 घंटे में 80 किलो 756 ग्राम दूध देकर एशिया में रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 72 किलो 390 ग्राम का रिकॉर्ड था। 


दूसरा स्थान भी साहिल की गाय ने ही 68 किलो 977 ग्राम दूध देकर जीता। वहीं, एचएफ नस्ल की दो दांत कैटेगिरी में साहिल की पहली बार ब्याही गाय ने 51 किलो 506 ग्राम दूध दे पहला स्थान पाया। 


डेयरी फार्मर एसोसिएशन के महासचिव पोरस मैहला ने बताया कि जर्सी नस्ल की कैटेगिरी में पंजाब के नवांशहर के प्रीतपाल सिंह की 42 किलो 450 ग्राम दूध देने वाली गाय प्रथम रही। 


मुर्राह भैंस कैटेगिरी में 28 किग्रा. दूध के साथ नरेश बेनीवाल की भैंस ने पहला स्थान हासिल किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National