माता सावित्री बाई फुले के दिखाए रास्ते पर महिला सशक्तिकरण की नींव मजबूत कर रहे मोदी-नायब: डॉ अरविंद शर्मा

  1. Home
  2. HARYANA

माता सावित्री बाई फुले के दिखाए रास्ते पर महिला सशक्तिकरण की नींव मजबूत कर रहे मोदी-नायब: डॉ अरविंद शर्मा

sonipat


सहकारिता, कारागार, चुनाव, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर दिखाए गए रास्ते पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चल रहे हैं। बीते दस सालों में देश मे बहन, बेटियों के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान को मजबूत करने के जो प्रयास हुए हैं, उनके सकारात्मक परिणाम हमारे सामने हैं। आज इसी विश्वास के चलते देश, प्रदेश और परिवार मजबूत हो रहे हैं। 

sonipat

शुक्रवार बाद दोपहर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा पानीपत रोड स्तिथ जेके गार्डन में आयोजित माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर रहे थे। फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के जोरदार स्वागत उपरांत आमजन को माता सावित्री बाई फुले की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के उत्थान को लेकर जो संघर्षपूर्ण जीवन जिया, उसकी बदौलत आज आमजन की विचारधारा में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि माता सावित्री बाई फुले द्वारा दिखाए गए रास्ते पर आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को शुरू किया। नारी आबादी को समानता का अधिकार देने के उनके प्रयास आज सफलता की कहानी गढ़ रहे हैं। महिलाओं की आर्थिक संपन्नता के विचार को मजबूत करते हुए बीमा सखी योजना को शुरू किया जा चुका है। 

sonipat

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच केवल नारी सशक्तिकरण के विचार को मजबूत बनाने की है। इसी रास्ते पर चलते हुए हम देश, प्रदेश और परिवार को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक आज अपने बेटा, बेटी को अच्छी शिक्षा व संस्कार दें, ताकि वो समाज व देश के प्रति जिम्मेदार बनें। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लक्ष्य प्रदेश में समान भाव से विकास की रफ्तार को बढ़ाना है और वो इसके लिए संकल्प लेकर निकल चुके हैं। हर इलाके की समस्या को जानने, समझने और उनका समाधान करने के लिए विधानसभा स्तर पर जा रहे हैं। उनके द्वारा आमजन की समस्याओं के निदान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में अब समस्याएं कम हो रही हैं, क्योंकि उनका नियमित तौर पर समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अरुण निनानिया, चेयरमैन कर्मबीर सैनी, राजेन्द्र सैनी, अनिल सैनी, गुलाब सैनी, विष्णु सैनी, रामसिंह सैनी, रामभगत फौजी, सन्दीप सैनी, बाबा दीपक नाथ महाराज, बलदेव गिरी महाराज, गौरव सैनी, अनुज जैन, विनोद सैनी, रणधीर लठवाल, रामु वाल्मीकि, अनिल चावला, कृष्ण सैनी, कमलेश सैनी, नरेंद्र गहलावत, राजेश गर्ग, रीना शर्मा, नरेश देवी, मुकेश सैनी, कर्मबीर सरपंच सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National