National Wrestling championship: WFI अध्यक्ष संजय सिंह आर पार के मूड में, नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप की तारीख और वेन्यू का लेटर किया जारी

  1. Home
  2. HARYANA

National Wrestling championship: WFI अध्यक्ष संजय सिंह आर पार के मूड में, नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप की तारीख और वेन्यू का लेटर किया जारी

4t


 भारतीय कुश्ती संघ (WFI) की रार दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने खेल मंत्रालय के खिलाफ बिगुल बजा दिया है।

खासतौर से संघ को निलंबन करने के बाद से उन्होंने एक तरफा चलने का मन बना लिया है। जिस संघ का पूरा कार्यभार सरकार ने IOA की तदर्थ कमेटी को दे दिया है, उसके विरूद्ध भी संजय सिंह रोजाना नए फैसले ले रहे हैं।

इसी बीच संजय सिंह ने IOA की नेशनल चैम्पियनशिप की घोषणा के बाद संघ द्वारा भी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप रख दी है।

उन्होंने सर्कुलर जारी कर 29 जनवरी से पुणे में चैम्पियनशिप की जानकारी दी है। इससे जुड़े पत्र को सोशल मीडिया के एक्स पर शेयर कर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन वीरेन रसकिन्हा ने लिखा है कि उन्हें बहुत दु:ख हो रहा है।

उन्होंने लिखा कि मुझे सभी भारतीय पहलवानों के लिए बहुत दुख हो रहा है। एक ओलिंपिक वर्ष में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में लगातार आगे-पीछे। यही उनका करियर है।

उनके जीवन की यह खिड़की बहुत छोटी है। विशिष्ट एथलीटों के लिए, जब तारीखों पर कोई स्पष्टता नहीं होती है, तो मानसिक रूप से बहुत दर्दनाक होता है। विशेष रूप से वजन आधारित खेल में। जिसे विनेश फोगाट ने भी शेयर किया है।

WFI अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा जारी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का नोटिफिकेशन।

ये लिखा है पत्र ने
सभी को सूचित किया जाता है कि नेशनल चैम्पियनशिप 2023 जोकि महाराष्ट्र के अहमदनगर में 28 से 30 जनवरी को होनी थी, अब वह बदल गई है। साथ ही प्रतियोगिता की जगह भी बदल दी गई है। अब यह चैम्पियनशिप 29 से 31 जनवरी 2024 को स्व. वितहोबा मारूती पतहारे स्टेडियम, खरादी, पुणे महाराष्ट्र में होगी।

एडहॉक समिति की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2 फरवरी से होनी है
कुश्ती महासंघ के चुनाव के 3 दिन बाद खेल मंत्रालय ने कई अनियमितताओं का हवाला देकर उसे निलंबित कर दिया था। इसके बाद IOA ने भूपिंदर सिंह बाजवा की अगुवाई में तीन सदस्यीय तदर्थ समिति गठित की। जिसमें ओलिंपियन एमएम सोमाया और बैडमिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर शामिल हैं।

समिति ने 30 दिसंबर को 2 से 5 फरवरी तक राष्ट्रीय चैम्पियनशिप कराने की घोषणा की, साथ ही सभी राज्य संघों को हिदायत दी कि वे निलंबित महासंघ से वास्ता नहीं रखें।

संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) का अध्यक्ष बनने पर पहलवानों ने विरोध किया। इसके बाद भारतीय कुश्ती महासंघ को खेल मंत्रालय ने सस्पेंड कर दिया।

भारतीय कुश्ती टीम का कैंप 9 फरवरी से सोनीपत व पटियाला में
भारतीय कुश्ती संघ की एडहॉक कमेटी ने राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप के बाद अब राष्ट्रीय कैंप को लेकर भी घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय कैंप का आयोजन 9 फरवरी से किया जाएगा। पुरुष वर्ग का कैंप साई सेंटर सोनीपत में और महिलाओं का कैंप पटियाला में होगा। यह कैंप ओलिंपिक तक निरंतर चलेगा।

इस बीच कैंप में चुने जाने वाले पहलवान विदेश में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन 2 से 5 फरवरी तक जयपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय कैंप के लिए पहलवानों का चयन भी किया जाएगा।

कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि 1 साल से विभिन्न कारणों के चलते भारतीय कुश्ती प्रभावित रही है, लेकिन नए साल में ऐसी कोई स्थिति नहीं बने। नेशनल कैंप की शुरुआत होगी। कैंप के दौरान सबसे पहली प्राथमिकता 19 से 21 अप्रैल तक कजाकिस्तान में होने वाले ओलिंपिक क्वालिफाइ टूर्नामेंट में अधिक से अधिक कोटा जीतने के लिए बेहतर तैयारी की जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National