हरियाणा : भिवानी में पहुंचा 70,992 यूरिया के बैग का रैंक

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा : भिवानी में पहुंचा 70,992 यूरिया के बैग का रैंक

bhiwani


बिजाई के बाद अब किसानों के लिए यूरिया खाद की कमी नहीं रहेगी। खाद का नया रैक भिवानी रेलवे जंक्शन पर पहुंचा है। इसमें 70,992 यूरिया बैग आए हैं।
इन यूनिया बैगों को भिवानी, दादरी, हिसार और महम के अधिकृत बिक्री केंद्रों पर भेजा जाएगा। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र में खाद को लेकर किसानों की लंबी कतारें अब भी विक्री केंद्रों के बाहर लग रही हैं। हालांकि डीएपी लेने के लिए भी किसान अब भी पहुंच रहे हैं, जबकि यूरिया की खपत अब बढ़ जाएगी।
दरअसल भिवानी में रबी सीजन की बिजाई का काम अंतिम चरण है। किसान सरसों के बाद अब गेहूं व अन्य फसलों की बिजाई में जुटे हैं। ऐसे में किसान पहले डीएपी के लिए भटकते रहे, लेकिन अब यूरिया के लिए भी लाइनों में लग रहे हैं। जिन किसानों ने अगेती बिजाई की थी, वे अब खेतों में सिंचाई और खाद लगा रहे हैं। जबकि पछेती बिजाई करने वाले किसानों को अब भी डीएसपी का इंतजार है। भिवानी जिले में करीब साढ़े सात लाख एकड़ भूमि में बिजाई की जानी है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National