सोनीपत की नगर निगम में बड़ी कार्रवाई, 66 कर्मचारियों के हुए तबादलें

  1. Home
  2. HARYANA

सोनीपत की नगर निगम में बड़ी कार्रवाई, 66 कर्मचारियों के हुए तबादलें

सोनीपत की नगर निगम में बड़ी कार्रवाई, 66 कर्मचारियों के हुए तबादलें


हरियाणा के सोनीपत में बड़ा मामला सामने आया है। यहां सोनीपत के नगर निगम में  निगम आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए  40 क्लर्क व अन्य कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। साथ ही नए कर्मचारियों को लंबित फाइलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि नगर निगम में कार्यरत कुछ कर्मचारियों के खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही थीं।  कुछ मामलों में तो रिश्वत लेने की बात भी सामने आई थी तो कुछ में लोगों से बदमीजी की।  इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त ने यह बड़ा कदम उठाया है।

उन्होंने निगम में लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत 40 क्लर्क, सहायक कर्मचारी व डाटा एंट्री ऑपरेटरों का तबादला कर दिया है। तबादले किए गए कर्मचारियों में 40 क्लर्क, 2 सहायक व 13 डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं। इसके अलावा 11 नए कर्मचारी भी निगम में शामिल हुए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National