भाजपा पार्टी की सदस्यता लेने के लिए लोगों में दिखाई दे रहा है उत्साह, प्रतिदिन लाखों लोग ग्रहण कर रहे है पार्टी की सदस्यता-प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली

  1. Home
  2. HARYANA

भाजपा पार्टी की सदस्यता लेने के लिए लोगों में दिखाई दे रहा है उत्साह, प्रतिदिन लाखों लोग ग्रहण कर रहे है पार्टी की सदस्यता-प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली

haryana


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने सोमवार को सदस्यता अभियान के दौरान अहम भूमिका निभाने वाले दस कार्यकर्ताओं को उनके घर जाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने कहा कि इन्ही कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार जीत हासिल कर इतिहास बनाने का कार्य किया है।

sonipat
प्रदेशाध्यक्ष सोमवार को सदस्यता अभियान के तहत गन्नौर स्थित प्रजापत धर्मशाला में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के तहत सोनीपत जिला को मिले टारगेट को यहां के कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत व परिश्रम से पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी की सदस्यता लेने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है और प्रदेश में प्रतिदिन लाखों लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर जो तीन सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे हैं इनमें एक बूथ पालक, एक बूथ अध्यक्ष व एक बीएलए-2 बनाया जाएगा, जो सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में अहम भूमिका निभाएंगे ताकि हर पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सदस्यता अभियान के दौरान अनेक विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर चुके हैं।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, भाजपा वरिष्ठï नेता देवेन्द्र कौशिक, आजाद नेहरा, जिला महामंत्री निशांत छोक्कर, गन्नौर नगर पालिका के चेयरमैन अरूण त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National