गोहाना : अवैध हथियार की तस्करी में आरोपित गांव बुटाना का सूरज गिरफ्तार
क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस ने अवैध हथियार की तस्करी में आरोपित गांव बुटाना के सूरज को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस ने 22 नवंबर को गांव बुटाना के संदीप उर्फ पिटर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उसे यह हथियार सूरज ने उपलब्ध करवाया था। सहायक उप निरीक्षक प्रदीप ने पुलिस टीम के साथ आरोपित सूरज को गिरफ्तार किया।