हरियाणा : ऑस्ट्रेलिया से आया दूल्हा; दूल्हे ने निभाई ऐसी रस्म बजने लगी तालियां

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा : ऑस्ट्रेलिया से आया दूल्हा; दूल्हे ने निभाई ऐसी रस्म बजने लगी तालियां

haryana


हरियाणा के करनाल में ऑस्ट्रेलिया से लौटे युवक की शादी मिसाल सबके लिए मिसाल बन गई। आम शादियों की तरह ही बड़ी धूमधाम से शादी हुई, लेकिन दूल्हे ने एक ऐसी रस्म निभाई कि हर कोई उसका दीवाना हो गया। शादी में पहुंचे लोग दूल्हे की बात सुनकर तालियां बजाने लगे। दुल्हन का चेहरा भी खिल उठा। शादी में बतौर मेहमान पहुंच स्थानीय विधायक ने भी कह दिया कि ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह शादी समाज में मिसाल बन गई। सपना और अशोक की शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 


मास्टर नरेंद्र सिंह की बेटी सपना की शादी करनाल जिले के डाबरथला के रहने वाले अशोक कुमार से बिना दहेज के संपन्न हुई। इस शादी में केवल एक रुपया और एक जोड़ी कपड़े में शादी करके समाज को एक सशक्त संदेश दिया। 16 जनवरी की शाम को शादी के बंधन में बंधे अशोक फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। अशोक ने बताया कि उन्होंने शादी में शगुन के नाम पर सिर्फ एक रुपए लिया है।  


अशोक ने बताया आने वाले सालों में उनके ताऊ और चाचा के बच्चे हैं। उनकी शादी भी वह एक रुपये का शगुन लेकर ही करेंगे। हम इस नई सोच को लेकर आगे बढ़ेंगे। लड़के के भाई रॉकी ने बताया कि ये रिश्ता 20 दिन पहले ही तय हुआ था। हम दहेज के बिल्कुल सख्त खिलाफ हैं और एक रुपये में ही अपने भाई की शादी करेंगे। 


 मेरा परिवार डाबर थला गांव का रहने वाला है। पिछले 6 साल से मेरा भाई अशोल ऑस्ट्रेलिया में काम करता है। 
दुल्हन कैमला की रहने वाली हैं। मास्टर नरेंद्र कुमार जो दुल्हन के पिता है अपना स्कूल चलाते हैं। स्थानीय विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने भी परिवार के बीच पहुंचकर उन्हें बधाई दी। जिस तरह से केवल एक रुपए में अशोक ने शादी कर एक संदेश और मिसाल पेश की उसके लिए भी विधायक ने बधाई दी। विधायक ने कहा कि आज के समय में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि बिना दहेज के शादी कर एक मिसाल पेश की हो। 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National