14 जनवरी को ओएसडी वीरेंद्र सिंह का गांव बढ़खालसा में पहुंचने पर किया जाएगा नागरिक अभिनंदन

  1. Home
  2. HARYANA

14 जनवरी को ओएसडी वीरेंद्र सिंह का गांव बढ़खालसा में पहुंचने पर किया जाएगा नागरिक अभिनंदन

haryana


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी द्वारा वीरेंद्र सिंह बड़खालसा को ओएसडी लगाने पर आज राई रेस्ट हाउस में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का आभार व्यक्त किया गया व ओएसडी वीरेंद्र सिंह का उनके गांव में नागरिक अभिनंदन करने के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिसमें राई ब्लॉक के सरपंच, गांव बढ़खालसा के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक संस्थाओं, व्यापार मंडल के अध्यक्ष व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। मीटिंग में  तय हुआ कि 14 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे ओएसडी वीरेंद्र सिंह का गांव बढ़खालसा  में पहुंचने पर नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। मीटिंग में कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National