हरियाणा के इन जिलों को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने किया ये बड़ा ऐलान, देखिए

  1. Home
  2. HARYANA

हरियाणा के इन जिलों को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने किया ये बड़ा ऐलान, देखिए

Nayab Saini: सरकार ने किए कई अधिकारियों के प्रमोशन, देखें लिस्ट


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के कई जिलों को बड़ी सौगात दी है। सीएम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 56वीं बैठक में हरियाणा के भिवानी  समेत कई जिलों को बड़ी राहत मिली है।  हरियाणा के सीएम ने भिवानी जिले के विभिन्न गांवों की 17 परियोजनाओं के लिए लगभग 52 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की।

वहीं दादरी जिले की 28 परियोजनाओं के लिए लगभग 44 करोड़ की राशि तथा महेंद्रगढ़ के लिए 9 परियोजनाओं के लिए लगभग 19 करोड़ 12 लाख रूपए की राशि मंजूर की।  बता दें कि सरकार द्वारा जारी की गई राशि के अनुसार भिवानी जिले के धनाना, रामुपुरा बलियाली, गुसकानी, प्रेमनगर, दांगकला, दांगखुर्द, बापोड़ा, दिनोद, कैरु, लक्ष्मणपुरा, लेघा भानान, लाडियावाली, राजपूरा खरकड़ी, सूई, गुजरानी, मित्ताथल आदि गांवों में सिंचाई परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी। इन गांवों में जल भराव नियंत्रण की परियोजनाएं लागू की जाएंगी।


वहीं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 में दादरी जिले में गांव के दौरे के दौरान इन गांव में परियोजनाओं को लागू करवाने का आश्वासन दिया था। इसलिए गांव इमलोटा, भागवी, स्वरूपगढ़, सांतौर, मोरवाला, बिगोवा, नीमली, रावलधी, कमोद, बौंद कलां, बौंद खुर्द, छपार, कलियाना, खेड़ी बूरा, बीड़ भैरवी, घसोला, कादमा, जयश्री, मालकोष, निमड़ी, अख्तयारपुरा, डोहकी, पांडवान , कन्हेटी, लोहरवाड़ा, समसपुर, कलियाना व दादरी शहर के लिए जल भराव नियंत्रण की विभिन्न परियोजनाएं लागू की जाएगी।

महेंद्रगढ़ के लिए विभिन्न गांवों की 9 परियोजनाओं के लिए करीब 19 करोड़ 12 लाख रुपए सीएम ने मंजूर किए। इनमें गांव अटेली में कृश्णावली नहर के लिए, गांव सतनाली, गड़ानिया, जाटुवा, बौचैली, मालड़ा, बसई, अकोदा, खेड़ी, खेड़ा, खातोद, बवानिया, मालड़ा, बास, गड़ी, खेडकी, जीरपुर, बौसामपुर राजावास की जलभराव की समस्या का विशेष उल्लेख किया।

सिंचाई मंत्री ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया की दादरी के सतगामा, बौंद व बापोड़ा में जल भराव नियंत्रण के कार्य विशेष तौर पर लिए जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष राशि का प्रावधान करते हुए लगभग 50 करोड़ की राशि से 8 परियोजनाओं को मंजूरी दी। श्रुति चौधरी ने कहा ने इन परियोजनाओं को मई के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National