Today Weather Update: पंजाब, हरियाणा सहित चंडीगढ़ इन राज्यों में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में है आज बारिश की सम्भावना

  1. Home
  2. HARYANA

Today Weather Update: पंजाब, हरियाणा सहित चंडीगढ़ इन राज्यों में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में है आज बारिश की सम्भावना

ax


 

Today Weather Update: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ दिनों के लिए धुंध से राहत मिल सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते तीनों जगह बारिश के भी आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ के साथ पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फाजिल्का, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में आज बारिश की 25 प्रतिशत संभावनाएं हैं।

वहीं हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में भी बारिश की 25 प्रतिशत संभावनाएं बनी हुई हैं।

हिमाचल में भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शिमला और धर्मशाला में बारिश हो सकती है। सिरमौर, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर में धुंध रहने के साथ ठंड और बढ़ेगी।

बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट
पंजाब और हिमाचल के अधिकतर इलाकों में एक दिन पहले सोमवार को बादल छाए रहे। जिसके चलते कई इलाकों में धुंध का असर कम देखने को मिला। इसके साथ अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार शाम पंजाब का तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है, जबकि हरियाणा का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम और चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा।

चारों राज्यों के प्रमुख शहरों का तापमान जानिए…

चंडीगढ़- आज यहां बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह के समय धुंध रहेगी, लेकिन दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान 8 से 14 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

अमृतसर- आज बारिश की संभावना है। धुंध से राहत मिलेगी। तापमान 6 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- तापमान आज 6 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। यहां हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

लुधियाना- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच बना रहेगा।

अंबाला- आज बारिश की संभावनाएं है। आज का तापमान 8 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

करनाल- आज हल्के बादल छाए रहेंगे। जिसके चलते धुंध से राहत रहेगी। तापमान 8 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है।

पानीपत- हल्के बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

शिमला- आज हल्के बादल छाने व बारिश का अनुमान है। दिन का तापमान 3 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

धर्मशाला- आज बारिश का अनुमान है। दिन का तापमान 4 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National