Viral News: 16000 फीट की ऊंचाई पर उखड़ गया प्लेन का दरवाजा, जानिए हैरान कर देने वाली घटना

  1. Home
  2. HARYANA

Viral News: 16000 फीट की ऊंचाई पर उखड़ गया प्लेन का दरवाजा, जानिए हैरान कर देने वाली घटना

haeyam n dv


 

अमेरिका में बोइंग 737-9 मैक्स विमानों की उड़ान पर अस्‍थायी रोक लगा दी गई है। US एविएशन रेगुलेटर ने शनिवार देर रात यह आदेश जारी किया। अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान का दरवाजा हवा में ही उखड़ने के बाद रेगुलेटर ने यह कदम उठाया है।

इस आदेश के बाद अमेरिका में बोइंग 737-9 मैक्स सीरीज के करीब 171 विमान नहीं उड़ सकेंगे। भारत के एविएशन रेगुलेटर DGCA ने भी एयरलाइन कंपनियों को अपने बेड़े में शामिल बोइंग 737-8 मैक्स प्लेन के इमरजेंसी एग्जिट डोर का निरीक्षण करने को कहा है।

16 हजार फीट की ऊंचाई पर प्लेन का दरवाजा उखड़ा
अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 सीरीज के प्लेन का इमरजेंसी एग्जिट डोर 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उखड़ गया था। एयरलाइंस के मुताबिक विमान में 171 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर सवार थे। घटना शनिवार को हुई, जब विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओंटारियो जा रहा था। टेकऑफ के बाद 16.32 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान का दरवाजा टूटकर हवा में उड़ गया था।

फुटेज बोइंग 737 मैक्स प्लेन का है, जिसका दरवाजा उड़ने के बाद विमान के अंदर प्रेशर घट गया और ऑक्सीजन मास्क खुल गए।

दरवाजा उखड़ने से बगल की सीट पर बैठे बच्चे की शर्ट फट गई। वहीं कुछ पैसेंजर के फोन भी हवा में उड़ गए। हालांकि बच्चे की मां ने उसे प्लेन से बाहर गिरने से बचा लिया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। स्थानीय समय के मुताबिक यह घटना शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे हुई। नीचे दिए ग्राफिक से प्लेन के दरवाजे की लोकेशन समझ सकते हैं।

प्लेन में घेरे में दिखाया गया दरवाजा ही उड़ान के दौरान उखड़ गया था। इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

पैसेंजर बोले- आवाज इतनी तेज थी कि लगा कान फट जाएंगे
विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और पोर्टलैंड पहुंच चुके हैं। फिलहाल अमेरिका का नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड मामले की जांच कर रहा है। प्लेन में सवार 20 साल की एलिजाबेथ ने बताया- विमान में बैठने पर आमतौर पर जो आवाज सुनाई देती है, उससे 10 गुना ज्यादा तेज आवाज आ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे हमारे कान फट जाएंगे।

एक अन्य पैसेंजर कायली रिंकर ने कहा- प्लेन में सन्नाटा छाया हुआ था। डर की वजह से कोई भी कुछ नहीं कह रहा था। प्लेन में गड़बड़ी होते ही ऑक्सीजन मास्क बाहर आ गए थे। कई लोगों ने इसका इस्तेमाल भी किया

दरवाजा के बगल की सीट पर एक बच्चा बैठा था। उसकी शर्ट फट गई। विमान टेकऑफ के आधे घंटे के अंदर वापस पोर्टलैंड लैंड करवाया गया।

पायलट ने कहा- प्लेन में इमरजेंसी, तुरंत लैंडिंग की जरूरत
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दरवाजे के अलग होते ही विमान के पायलट ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। ऑडियो रिकॉर्डिंग्स में पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लैंडिंग की बात कहते सुनाई देता है।

पायलट ने कहा- अलास्का 1282 में इमरजेंसी है। हम पोर्टलैंड लौट रहे हैं। अब हम 12 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गए हैं। हमें डायवर्ट होने की जरूरत है। प्लेन में इमरजेंसी है और यहां 177 लोग मौजूद हैं। हम तुरंत लैंडिंग करना चाहते हैं।

विमान का दरवाजा जब उखड़ा तो काफी तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर लोग घबरा गए। तस्वीर में डरे हुए एक शख्स को देखा जा सकता है।

कई बार क्रैश हो चुका है बोइंग 737 मैक्स विमान
बोइंग ने 2015 में 737 मैक्स विमान बनाया था। 2017 में फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने इसे मंजूरी दे दी। इसके बाद से यह दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एयरक्राफ्ट बन गया। 2018 में इंडोनेशियाई एयरलाइन के तहत उड़ान भरते वक्त पहली बार यह प्लेन क्रैश हुआ था। तब करीब 189 लोगों की मौत हुई थी।

इसके बाद मार्च 2019 में एक और बोइंग 737 मैक्स प्लेन क्रैश हुआ। इसमें 157 लोगों की मौत हो गई। इसके 3 दिन बाद FAA ने इस प्लेन की उड़ान पर रोक लगा दी। 2021 में बोइंग ने अमेरिकी न्याय विभाग के सामने 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना भरा।

तस्वीर 2018 की है, जब बोइंग 737 मैक्स विमान इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से टेकऑफ के बाद समुद्र में क्रैश हो गया था।

प्लेन के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई आरोपों के बाद कंपनी ने अरबों खर्च करके इसकी मरम्मत करवाई। इसके बाद 2020 से इस प्लेन को फिर से उड़ान भरने की इजाजत मिल गई।

हवाई सफर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

फ्लाइट में भिड़े पति-पत्नी, इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी:फ्लाइट क्रू ने पाकिस्तान से लैंडिंग की इजाजत मांगी, नहीं मिली तो दिल्ली में उतरे

बैंकॉक से जर्मनी के म्युनिख जा रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट LH 772 की बुधवार 29 नवंबर को सुबह 10:26 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में मौजूद एक दंपती के झगड़े की वजह से इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया। 

महिला ने प्लेन के फर्श पर पेशाब की: बोली- क्रू ने वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं करने दिया, 2 घंटे इंतजार करती रही

अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइन के प्लेन के फ्लोर पर एक महिला ने पेशाब कर दी थी। महिला का आरोप था कि प्लेन के क्रू ने उसे कई घंटों तक प्लेन का वॉशरूम इस्तेमाल नहीं करने दिया था, इसलिए उसे ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा। व्यू फ्रॉम द विंग नाम की एक वेबसाइट ने इस घटना की जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National