Weather Alert: हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में घनी धुंध, इन इलाकों में चलेगी कोल्ड वेव

  1. Home
  2. HARYANA

Weather Alert: हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में घनी धुंध, इन इलाकों में चलेगी कोल्ड वेव

पंजाब में धुंध से विजिबिलिटी जीरो:हरियाणा में 5 दिन कोल्ड वेव चलेगी; चंडीगढ़ में रेड अलर्ट; हिमाचल में तापमान सामान्य से कम


 

पंजाब और हरियाणा घनी धुंध की चपेट में हैं। अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो हो गई। वहीं पानीपत समेत अन्य जगह भी विजिबिलिटी कम है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन कोल्ड वेव और घनी धुंध की चेतावनी जारी की है।

चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। आज 3 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इनमें चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली उड़ान संख्या 2177, चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या 5263 और चंडीगढ़ से बेंगलुरु जाने वाली 6634 को रद्द किया गया है।

मौसम विभाग का मानना है कि अगले 4-5 दिन पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम ड्राई रहेगा। तीनों जगह न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 17-18 जनवरी को तीनों जगह कोल्ड डे रहेगा।

पंजाब में फिरोजपुर डिवीजन में आने वाले 36 से अधिक ट्रेनें धुंध के कारण निर्धारित समय से 16 घंटे तक देरी से आ रही हैं। शताब्दी भी साढ़े 5 घंटे लेट चल रही है।

पंजाब में फिरोजपुर डिवीजन में आने वाले 36 से अधिक ट्रेनें धुंध के कारण निर्धारित समय से 16 घंटे तक देरी से आ रही हैं। शताब्दी भी साढ़े 5 घंटे लेट चल रही है।

हरियाणा के 4 जिलों में रेड अलर्ट
हरियाणा के 4 जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में घनी धुंध है। राजस्थान के साथ लगते जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और उत्तर प्रदेश के साथ लगते यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं पंजाब के 7 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और बठिंडा शामिल है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उधर, हिमाचल में बर्फबारी न होने के चलते तापमान सामान्य से कम बना हुआ है, जो हिमाचल की चिंताओं को बढ़ा रहा है। ऊंचे हिस्सों में सेब की फसल तो निचले हिस्सों में गेहूं व अन्य फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। यहां भी आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की आशंका कम होती जा रही है।

पंजाब के इन जिलों में रेड अलर्ट

हरियाणा के इन जिलों में रेड अलर्ट

प्रमुख शहरों का तापमान

चंडीगढ़- यहां कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। सुबह के समय घनी धुंध रहने व बाद में धूप खिलने का अनुमान है। तापमान 4 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अमृतसर- आज धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। धूप खिलने के आसार हैं, लेकिन सुबह धुंध रहेगी। तापमान 5 से 12 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर- आज धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुबह धुंध रहेगी और बाद में धूप निकलने के आसार हैं। तापमान 5 से 12 के बीच रहने की संभावना है।

लुधियाना- धुंध का येलो अलर्ट जारी है। लुधियाना में आज धूप खिलेगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तापमान 4 से 17 डिग्री के बीच रहेगा।

अंबाला- धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। दिन का तापमान 5 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

करनाल- धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुबह धुंध रहेगी और बाद में धूप खिलने के आसार हैं। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। तापमान 4 से 17 डिग्री के बीच रहेगा।

पानीपत- धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में बढ़ोतरी होगी और दोपहर धूप भी खिलेगी। तापमान 4 से 17 के बीच रहने की संभावना है।

शिमला- तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। धूप खिलेगी और बीच-बीच में बादल भी रहेंगे। तापमान 4 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

धर्मशाला- आज बारिश का अनुमान है। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 6 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National