Weather Alert Haryana: हरियाणा के मौसम का सबसे सटीक अनुमान आया सामने, इन जिलों में बारिश की संभावना नहीं के बराबर

Weather Alert Haryana: हरियाणा के मौसम का सबसे सटीक अनुमान आया सामने, इन जिलों में बारिश की संभावना नहीं के बराबर
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
15 सितंबर ,2023 :
मौसम पूर्वानुमान: पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव तथा पंजाब राज्य के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ मानसूनी हवाएं आने की संभावना हैं।
इस वजह से हरियाणा राज्य में मौसम 19 सितंबर तक परिवर्तनशील बने रहने तथा 16 से 18 सितंबर के दौरान बीच-बीच में राज्य के उत्तरी जिले पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल तथा दक्षिण-दक्षिण पूर्व जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नुह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
परंतु इस दौरान पश्चिमी व दक्षिण पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार , जींद, भिवानी, चरखीदादरी में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
इसके बाद राज्य के तापमान में हल्की गिरावट होना संभावित है।