Weather Alert: हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में तगड़ी धुंध, सड़क पर है जीरो विजिबिलिटी

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अभी कोल्ड वेव से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने तीनों जगह 2 दिन पाला जमने का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से लोगों को ठंड में बाहर न निकलने के मैसेज भेजे जा रहे हैं। चंडीगढ़ और हिमाचल में सुबह धुंध और दिन में धूप खिलेगी।
हरियाणा में 17 जिलों में धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखीदादरी शामिल है।
रविवार सुबह GT बेल्ट पर पड़ने वाले सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में घनी धुंध देखने को मिली। यहां विजिबिलिटी लगभग जीरो है। नेशनल हाईवे-44 पर वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए।
पंजाब के 16 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला में वैरी डेंस फॉग की चेतावनी दी गई है। आज विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रहने का अनुमान है।
हिमाचल के ऊपरी इलाकों में 16-17 जनवरी को बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। अगर ऐसा होता है तो पहाड़ों से आने वाली हवाएं ठंडी होंगी, जो समतल इलाकों में लोगों को और ठिठुराएंगी। इससे रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।
शहरों में धुंध के PHOTOS...
अंबाला में सुबह 7 बजे छाई धुंध।
पानीपत में सुबह 6 बजे घनी धुंध में NH-44 पर गुजरते वाहन।
जींद में घनी धुंध के बीच गुजरती जुगाड़ू बाइक रेहड़ी और बाइक सवार।
गुरुग्राम में रविवार सुबह साढ़े 4 बजे छाई घनी धुंध।
रविवार सुबह 5 बजे अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास छाई धुंध।
पंजाब और हरियाणा में धुंध का अलर्ट। मौसम विभाग ने सड़क पर वाहन ध्यान से चलाने की अपील की है।
कड़ाके की ठंड के बीच गोल्डन टेंपल में पहुंचे श्रद्धालु।
मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया अलर्ट।
चारों राज्यों के प्रमुख शहरों का तापमान
चंडीगढ़- आज तापमान 7 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय घनी धुंध छाएगी, लेकिन दोपहर धूप खिलेगी। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
अमृतसर- आज धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में अधिक अंतर देखने को नहीं मिलेगा। हल्की धूप खिल सकती है, लेकिन वे कुछ समय के लिए राहत देगी। तापमान 5 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर- तापमान में बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। आज का तापमान 5 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना- दिन-रात के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आज का तापमान 6 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
अंबाला- धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज का तापमान 6 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
करनाल- सुबह के समय धुंध रहने का अनुमान है। तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। तापमान 5 से 15 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
पानीपत- सुबह के समय धुंध रहने का अनुमान है और दोपहर के समय हल्की धूप खिल सकती है। तापमान 4 से 15 के बीच रहने का अनुमान है।
शिमला- तापमान में आज 2 डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान 6 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
धर्मशाला- तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दिन का तापमान 6 से 18 डिग्री के करीब रहेगा।