Weather Alert: हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त धुंध, इन इलाकों में बारिश की चेतावनी

  1. Home
  2. HARYANA

Weather Alert: हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त धुंध, इन इलाकों में बारिश की चेतावनी

हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त धुंध


 

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार सुबह घनी धुंध छाई। इससे विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम है। दोनों राज्यों में मौसम विभाग ने धुंध को लेकर रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगों को अभी कोल्ड वेव और घनी धुंध से राहत नहीं मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में 2 दिन कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। चंडीगढ़ में सुबह के समय धुंध व दोपहर में धूप खिलने का अनुमान है।

हरियाणा के 8 जिलों में ज्यादा धुंध की चेतावनी है। इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद और जींद शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी 25 मीटर के करीब है। GT बेल्ट पर पड़ने वाले जिलों में ज्यादा तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

वहीं पंजाब के 16 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने की चेतावनी है। अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध है। सुबह के वक्त यहां विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम रही।

पंजाब में स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से संदेश भेजे गए हैं, जिसमें मंगलवार दोपहर 3.30 बजे तक हालात खराब रहने का अनुमान है।

पंजाब के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

हरियाणा के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

हिमाचल में बर्फबारी से साथ लगते राज्यों में बदलेगा मौसम
वहीं हिमाचल में आज और कल हल्की बर्फबारी की संभावना है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, शिमला के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी न होने से हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

अगर बर्फबारी होती है तो इसका असर सीधे तौर पर हिमाचल के साथ-साथ पंजाब व हरियाणा में दिखेगा। दोनों ही राज्यों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

प्रमुख शहरों का तापमान

चंडीगढ़- कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है। यहां दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। तापमान 4 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अमृतसर- आज धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज भी धूप निकलने के आसार कम हैं। रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। आज तापमान 5 से 12 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- आज धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। धूप निकलने के आसार नहीं हैं। तापमान 5 से 12 के बीच रहने की संभावना है।

लुधियाना- धुंध का रेड अलर्ट जारी है। दिन व रात के तापमान में कमी देखने को मिलेगी। तापमान 3 से 13 डिग्री के बीच रहेगा।

अंबाला- धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार के मुकाबले तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन का तापमान 3 से 13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

करनाल- धुंध का रेड अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होगी, धूप न खिलने के आसार हैं। तापमान 3 से 12 डिग्री के बीच रहेगा।

पानीपत- धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में गिरावट दर्ज होगी और तापमान 3 से 15 के बीच रहने का अनुमान है। धूप खिलने के आसार कम बने हुए हैं।

शिमला- तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। तापमान 5 से 17 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बादल छाए रहेंगे।

धर्मशाला- आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बीच-बीच में धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National