हरियाणा में मौसम में होगा परिवर्तन, HAU ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि फरवरी महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार है, जिसमें सिर्फ 2 पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बरसात होने के आसार है। फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में बदलाव देखने को मिलेगा। 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा।
उन्होंने कहा कि 3 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हल्की बारिश की संभावना है।
IMD ने जानकारी दी है कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, जींद, करनाल, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी और भिवानी शामिल है। हालांकि, मौसम विभाग ने इन जिलों 13 जिलों में कोई कलर अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं 4 फरवरी को कैथल, जींद, करनाल, हिसार, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अम्बाला, पंचकुला, सोनीपत, रोहतक और पानीपत में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 5 और 6 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा
बता दें कि प्रदेश के मौसम में 30 जनवरी की रात से अचानक से बदलाव हुआ है। 31 जनवरी और एक फरवरी को भी मौसम ठंडा रहा। आज यानी 2 फरवरी को मौसम खराब है। आज सिरसा, पलवल, जींद, रेवाड़ी और नारनौल जैसे इलाकों में कोहरा देखने को मिला है। जिसके चलते दिन के तापमान मे कमी देखने को मिल सकती है। प्र