नींद में लगता है ऊंचाई से गिरने वाला झटका

  1. Home
  2. HEALTH

नींद में लगता है ऊंचाई से गिरने वाला झटका

hypnic jerk

ध्यान ना देने पर क्या होगा?


Hypnic Jerk on World Sleep Day: हिप्निक जर्क एक ऐसी घटना है, जिसमें मांसपेशियों के समूह या ऊपरी और निचले अंगों के बीच अचानक अपने आप संकुचन होता है। अक्सर ये एहसास नींद की शुरुआत होने या जागने के दौरान होता है। इसके दौरान एक झटका लगता है, जैसे आप गिर रहे हों। हिप्निक जर्क को स्लीप स्टार्ट भी कहा जाता है, जो कि ज्यादातर शिशुओं और छोटे बच्चों में होता है। लेकिन टीनएजर्स और युवाओं को भी इसका एहसास हो सकता है।

हिप्निक जर्क क्यों होते हैं? हिप्निक जर्क के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिसमें नींद की कमी (यानी पिछले 72 घंटों में पर्याप्त नींद नहीं लेना), सोने से पहले भारी एक्सरसाइज करना, शाम 4 बजे के बाद कैफीन का अधिक सेवन, तनाव और चिंता शामिल हैं।

इलाज ना करने पर कितना खतरनाक है हिप्निक जर्क?

hypnic jerk

हिप्निक जर्क हानिकारक नहीं होता, जो किसी बड़ी बीमारी का संकेत नहीं है। हालांकि, अगर ये रोजाना महसूस होता है तो सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि, ऐसा ही अनुभव पैरा स्पाइल माइक्लोनिक जर्क में भी होता है। हालांकि, ये स्थिति भी हानिकारक नहीं होती। वहीं, स्पाइनल कॉर्ड की चोट या बीमारी में Propriospinal jerks देखे जाते हैं।

स्लीप हाइजीन से रुकेंगे हिप्निक जर्क

hypnic jerk

अच्छी स्लीप हाइजीन का अभ्यास करने से हिप्निक जर्क की संभावना को कम किया जा सकता है। जिसमे स्लीप शेड्यूल फिक्स करना और सोने का माहौल सही रखना शामिल होता है।

पर्याप्त नींद लेना

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना भी महत्वपूर्ण है और इससे हिप्निक जर्क की संभावना भी कम होती है। अधिकांश वयस्कों को हर रोज 7-8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है, जबकि बच्चों और किशोरों को अधिक नींद की आवश्यकता हो सकती है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National