हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर बांटे मास्क 

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर बांटे मास्क 

हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर बांटे मास्क 


हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर बांटे मास्क 
हरियाणा हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति ने मनाया जयंती समारोह 
गोहाना : राजेंद्र कुमार 
रविवार को हरियाणा हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति द्वारा महान स्वतन्त्रता सेनानी पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जंयती मनाई गई। समारोह में समिति के प्रतिनिधियों द्वारा स्वर्गीय बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई और लोगों में मास्क और सेनिटाइजर वितरित किए गए।
जयंती समारोह के मुख्यातिथि कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम कौशिक थे। संयोजन अशोक शर्मा नांगल का रहा। समारोह की अध्यक्षता हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के युवा अध्यक्ष पंडित परशुराम गौड़ की। गौड़ ने बताया कि समिति द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि और जयंती के अवसर पर हर साल सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बार समिति ने बहुगुणा की जयंती पर मास्क व सेनिटाइजर वितरण का फैसला लिया गया। जयंती समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई और लोगों में मास्क और सेनिटाइजर वितरित किए गए। समिति के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर गौड़ ने बहुगुणा के जीवन चरित्र और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बहुगुणा पूरे देश के नेता थे। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। हेमवती नंदन बहुगुणा का देश की आजादी  में अहम योगदान रहा। इस अवसर पर अनिल गौड़, एडवोकेट नंदकिशोर, रविंद्र सैनी, सुरेश शर्मा, हर्ष गौड़  और राहुल कौशिक आदि मौजूद रहे।

Around The Web

Uttar Pradesh

National