हरियाणा: कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन के दौरान मिलेंगे 5000 रुपए

  1. Home
  2. HARYANA
  3. CHANDIGARH

हरियाणा: कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन के दौरान मिलेंगे 5000 रुपए

हरियाणा: कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन के दौरान मिलेंगे 5000 रुपए


हरियाणा: कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन के दौरान मिलेंगे 5000 रुपए

चंडीगढ़। (ब्यूरो) हरियाणा सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते होम आइसोलेशन में रह रहे गरीब तबके के लोगों को एकमुश्त पांच हजार रुपये की चिकित्सा सहायता राशि प्रदान करने का ऐलान किया है। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि बीपीएल परिवारों के कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन के दौरान 5000 रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाते हैं, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान इन बीपीएल परिवारों का कामकाज बंद हो जाता है और कोविड के कारण उन्हें घर पर ही आइसोलेशन में भी रहना पड़ता है। इसलिए उन्हें 5000 रुपये देने की घोषणा की गई है।

विज ने चंडीगढ़ पीजीआई को 3 एमटी ऑक्सीजन दिए जाने पर चंडीगढ़ प्रशासक वीपी बदनौर द्वारा हरियाणा सरकार का आभार जताए जाने पर कहा कि ये महामारी है और हमें इससे मिलजुल कर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में बड़ी संख्या में दिल्ली के मरीज इलाज करवा रहे हैं। हम उनसे कोई भेदभाव नहीं कर रहे, सबका इलाज कर रहे हैं।

उन्होंने मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों, नर्सों या अन्य कोरोना वॉरियर्स को सैल्यूट करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी तरफ भी समाज का ध्यान जाना चाहिए। उनका भी परिवार है, उनके भी बच्चे हैं, वो बहुत बड़ा काम कर रहे हैं।

वहीं विज ने बताया कि सुरक्षित हरियाणा के लिए प्रदेश में महामारी अलर्ट (लॉकडाउन) को 17 मई, 2021 तक बढ़ा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अब किसी भी सार्वजनिक या पारिवारिक कार्यक्रम में 11 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। विज ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये जाने पर कहा कि हरियाणा में अब एक सप्ताह के लिए महामारी अलर्ट,  सुरक्षित हरियाणा घोषित कर दिया गया है। इसमें पहले लॉकडाउन के नियमों में कुछ नियम और जोड़े गए हैं।  इसके तहत 11 से अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी तथा शादी व अंतिम संस्कार में भी केवल 11 लोगों के ही जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही, कोई जुलूस, कोई बारात नहीं निकाल सकेंगे।

Haryana Covid patients to get Rs 5000 during home isolation

Around The Web

Uttar Pradesh

National