हरियाणा : सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पैरोल के कर्मचारियों के पद होंगे पक्के

  1. Home
  2. HARYANA
  3. KAITHAL

हरियाणा : सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पैरोल के कर्मचारियों के पद होंगे पक्के

हरियाणा : सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, पैरोल के कर्मचारियों के पद होंगे पक्के


कैथल | हरियाणा में अधिकतर सरकारी महकमों के कर्मचारियों की सरकार से उन्हें पक्का कर देने की मांग रहती है. प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही मांग पर ध्यान दिया है. जिसके फलस्वरूप अब नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में परोल के सफाई कर्मचारियों के पद पक्के किए जाएंगे. बता दें कि हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है.

जिसके फल स्वरुप अब नगर परिषद में पक्के पदों पर पैरोल सफाई कर्मी समायोजित किए जाएंगे. गौरतलब है कि करीब एक महीना पहले निदेशालय की तरफ से नगर निगम और नगर पालिकाओं के लिए 2139 पक्के पदों को मंजूरी दी गई थी. अब इन पदों पर पैरोल के कर्मचारियों को शामिल किया जाना है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार इनमें नगर निगम के 972, नगर परिषद के 838 और नगर पालिकाओं में 329 पदों को मंजूरी दी गई है. कैथल नगर परिषद में पहले केवल 207 पक्के सफाई कर्मचारी थे, लेकिन अब 99 और पद सरकार द्वारा स्वीकार कर लिए गए हैं. जिसके फलस्वरूप अब यहां पक्के कर्मचारियों की संख्या 306 हो गई है.

पैरोल के कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा

प्राप्त सूचना के आधार पर पैरोल के कर्मचारियों को नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जिसके आधार पर उनकी पक्के सफाई कर्मचारी के तौर पर नियुक्ति की जाएगी. नगर पालिका विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन कर्मचारियों को 1 हफ्ते के अंदर पक्के पदों पर समायोजित कर दिया जाएगा. अधिकारियों का यह भी कहना है कि पक्के किए गए कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त लाभ तो प्राप्त नहीं होगा. लेकिन स्वीकृत हुए पदों पर कोई अन्य भर्ती नहीं हो पाएगी.

 निदेशालय की ओर से नगर परिषद के 99 नपा कलायत के लिए 23 और नगरपालिका के 22 पक्के पदों को स्वीकृत किया गया है. इन सभी पदों पर पैरोल के कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा. इस कार्य के लिए कागजातों की जांच का जरूरी काम शुरू कर दिया गया है.

Around The Web

Uttar Pradesh

National