दोनों हाथ ऊपर उठा जोर-जोर से गाने लगे हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विज, खूब वायरल हो रहा ये वीडियो

  1. Home
  2. HARYANA

दोनों हाथ ऊपर उठा जोर-जोर से गाने लगे हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विज, खूब वायरल हो रहा ये वीडियो

दोनों हाथ ऊपर उठा जोर-जोर से गाने लगे हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विज, खूब वायरल हो रहा ये वीडियो


हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य मं‍त्री अनिल विज का मस्ताना अंदाज खूब वायरल हो रहा है। अनिल विज फिल्‍म केसरी का गाना तेरी मिट्टी में मिल जावा खूब जोर-जोर से गाते नजर आ रहे हैं। उनका यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।

दअरसल, अंबाला कैंट में शास्त्री कालोनी स्थित अपने आवास पर अनिल विज से मिलने संगीतकार बी प्राक आए थे। उन्‍हें देखकर अनिल विज ने केसरी मूवी का गीत तलवारों पर सिर वार दिए, अंगारों में जिस्म जलाया है, तब हमने सिर पर केसरी रंग सजाया है .. गाने लगे। उनके इस अंदाज को देखकर बी प्राक भी गाने लगे। इस गीत पर अनिल विज थिरकते भी नजर आ रहे हैं।

अनिल विज का यह जोशीला अंदाज देखकर बी प्राक भी हैरान रह गए। दोनों ने यह गीत खूब गाया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों द्वारा इसे पसंद किया जा रहा है।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का ये वीडियो इंटरनेट वीडियो पर खूब वायरल हो रहा है। उनके देशभक्तिपूर्ण इस गाने को सुनकर लोग तरीफ भी कर रहे। उन्‍होंने गीताकर मनोज मुंतशिर का लिखा गाना 'तेरी मिट्टी में मिल जावा, गुल बनके मैं खिल जांवा...' के गीत को गाने वाले सिंगर बी प्राक के साथ गाया।

Around The Web

Uttar Pradesh

National