मेजबान तो हरियाणा है ही मुझे उम्मीद है कि खेलो इंडिया के चैंपियन भी हम होंगे |

  1. Home
  2. HARYANA

मेजबान तो हरियाणा है ही मुझे उम्मीद है कि खेलो इंडिया के चैंपियन भी हम होंगे |

मेजबान तो हरियाणा है ही मुझे उम्मीद है कि खेलो इंडिया के चैंपियन भी हम होंगे |


हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पदक तालिका में हरियाणा आगे चल रहा है। खेलों इंडिया का मेजबान तो हरियाणा है ही और हमें पूरी उम्मीद है कि इसके चैंपियन भी हम होंगे।  हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया की अलग-अलग प्रतियोगिताओं को देखने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

 मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहुंचकर 200 मीटर रेस के विजेताओं को मेडल पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने मलखंभ देखा और हैंडबॉल के खिलाड़ियों से मुलाकात कर, उनको बधाई दी। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया का हरियाणा में बेहतर आयोजन हो रहा है। इससे जुड़े अलग-अलग प्रबंधक जो पिछले 3 खेलो इंडिया को आयोजित कर चुके हैं, उनका भी मानना है कि हरियाणा में यह आयोजन बहुत ही अच्छे वातावरण में हो रहा है। कोरोना की वजह से यह आयोजन तीन बार स्थगित हुआ लेकिन अब अतुल्य माहौल में आगे बढ़ रहा है।

मेजबान तो हरियाणा है ही मुझे उम्मीद है कि खेलो इंडिया के चैंपियन भी हम होंगे |

मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में पहुंचे सभी प्रदेश के खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया की अलग-अलग प्रतियोगिताओं को देखने के बाद मीडिया से बातचीत की।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।  पदक तालिका में हरियाणा आगे चल रहा है। खेलों इंडिया का मेजबान तो हरियाणा है ही और हमें पूरी उम्मीद है कि इसके चैंपियन भी हम होंगे |

 मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह पहला मौका है जब खेलो इंडिया में 5 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें मलखंभ, गतका, थांग-ता, योगासन और कलरीपायट्टु शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने मलखंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि आज उन्होंने इस खेल की एक प्रतियोगिता को देखा, जिसमें महाराष्ट्र के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, क्योंकि यह खेल उनके राज्य से जुड़ा हुआ है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परिदृश्य बदला है |  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों व खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है। आज देश में बेहतर खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर और खेले के अच्छे वातावरण की वजह से खेल का स्तर सुधरा है। खिलाड़ियों को समय पर सिलेक्ट किया जाता है और उन्हें समय पर ट्रनिंग दी जाती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि इस दौरान खेल और खिलाड़ियों ने खुब तरक्की की है। हरियाणा ने जिस प्रकार खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर, खेल पॉलिसी व खेलों में जिस प्रकार सहयोग किया है उससे प्रदेश का खेलों में नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने खेल के क्षेत्र में एक आदर्श स्थापित किया है, इससे दूसरे प्रांत भी प्रेरणा लें। श्री शेखावत ने भी परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा ताकि ये खेल भी धीरे-धीरे पूरे विश्व में खेले जाएं। इसका एक उदाहरण कबड्डी है, जो आज पूरे विश्व में खेला जाता है। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National