जिस्मफरोशी के धंधे की 'क्वीन' बनी हरियाणा की बेटी, जुर्म की दुनिया में बना डाला खौफनाक नाम

  1. Home
  2. HARYANA

जिस्मफरोशी के धंधे की 'क्वीन' बनी हरियाणा की बेटी, जुर्म की दुनिया में बना डाला खौफनाक नाम

जिस्मफरोशी के धंधे की 'क्वीन' बनी हरियाणा की बेटी, जुर्म की दुनिया में बना डाला खौफनाक नाम


रोहतक। जिस्मफरोशी के धंधे की 'क्वीन' कही जाने और सबसे बड़ा सेक्स रैकेट चलाने वाली सोनू पंजाबन के बारे में शायद ही आप लोग न जानते हो। जिस्मफरोशी के धंधे की 'क्वीन' कहीं जाने वाली ये महिला हरियाणा के रोहतक जिले की रहने वाली थी। जिसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा और महिला होने का अस्तित्व ही बदल डाला। दौलत, शोहरत, और नाम के लालच में गीता अरोड़ा से लेकर सोनू पंजाबन तक का सफर तैय कर लिया और ख़ुशी ख़ुशी जुर्म की दुनिया में कदम रख लिया। और धीरे -धीरे करके जुर्म की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गई। "एक महिला होने के नाते इसने अपनी सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। जो महिला ऐसा जघन्य अपराध करे वो सभ्य समाज में रहने लायक नहीं है।

 इस औरत की असली जगह ये सभ्य समाज नहीं जेल की चार दीवारी के अंदर है"और ये कहते हुए दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने हिंदुस्तान का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट चलाने वाली सोनू पंजाबन को 24 साल की सज़ा सुना दी थी। साथ ही उसके बुरे काम में साथ देने वाले संदीप के लिए भी 20 साल की सज़ा का ऐलान कर दिया गया था। सुर्खियों में रहना जिसकी फितरत है वो है सोनू पंजाबन। पैसे पॉवर की जिसे भूख हो वो है सोनू पंजाबन। सोनू पंजाबन का असली नाम गीता अरोड़ा है। रोहतक की रहने वाली गीता को उसके पिता रोजगार की तलाश में दिल्ली ले आए। यहां पिता ऑटो चलाने लगे तो 10वीं पास गीता को ब्यूटी पार्लर में बिठा दिया। 17 साल की उम्र में इसकी शादी हिस्ट्रीशीटर विजय सिंह से करा दी गई। 

विजय सिंह वो हिस्ट्रीशीटर जो कभी 90 के दशक में यूपी के सबसे बड़े गैंगस्टर श्रीप्रकाश शुक्ला का दोस्त था। श्रीप्रकाश शुक्ला के एनकाउंटर के बाद साल 2003 में पुलिस ने विजय को भी मार गिराया। अब पति की मौत के बाद अब गीता को पैसों की किल्लत होने लगी और पैसों की तंगी झेल रही गीता अब कॉलगर्ल बनकर अपना घर चलाने लगी। लेकिन गैंगस्टर की पत्नी रही गीता ये समझ चुकी थी कि उसके जीने के लिए पैसा और पॉवर कितना ज़रूरी है। इसी के चलते ये साल 2003 से 2004 के बीच उस समय जुर्म की दुनिया में बड़ा नाम रहे दीपक सोनू और हेमंत सोनू की शरण में आ गई। इसने अपने हुस्न के जाल में दीपक सोनू को फंसा लिया और उससे शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दीपक सोनू भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। 

तब इस चालाक औरत ने दीपक सोनू के छोटे भाई हेमंत सोनू का दामन थामा और उसके साथ भी शादी रची ली। लेकिन किसमत भी आखिर कब तक साथ देगी। साल 2006 में इसका तीसरा पति भी मारा गया। तीन गैंगस्टर की पत्नी और खुद कॉल गर्ल रह चुकी गीता ने सोनू का अपने साथ नाम जोड़ लिया और जीता से खुद को सोनू पंजाबन बना लिया। पति के धंदे को सँभालते -सँभालते अब इसने जिस्म फरोशी का धंधा शुरू कर दिया था। लड़कियों को देहव्यापार में उतरने के लिए सोनू ने कुछ लड़कों को काम पर रखा। जैसे -जैसे सोनू पंजाबन के सेक्स रैकट में लड़ियाँ आती गई। वैसे -वैसे इसका धंधा आसमान छूटा गया। फिर सोनू पंजाबन ने नया जाल बिछाया और इस जाल ने आम लड़की से लेकर टीवी एक्ट्रेस और नेताओं को अपना गुलाम बनाने लगी। 

धीरे -धीरे डिमांड इस कदर बढ़ गई कि इसमें अपने इस धंधे ने 10 क्लास की लड़कियों से लेकर मॉडल्स, एयरहोस्टेज, टीवी एक्ट्रेस, कॉलेज की लड़कियों को फ़साना शुरू कर दिया था।    अब इसने बड़े नौकर शाह , नेता और उद्योगपतियों को लड़कियां सप्लाई करना शुरू कर दिया। इसके अपराध दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे थे। कई बार इसको पुलिस ने पकड़ा भी था लेकिन आरोप साबित न होने इसको आसानी से जमात मिल जाती थी। लेकिन कहा जाता है कि एक दिन पाप का घड़ा भर ही जाता है। इस हैवान औरत की दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा था। हद तो तब हो गई जब इसने अपने दोस्त के साथ मिलकर 6 साल की बच्ची को जबरदस्ती इस धंधे में घसीट लिया और उस बच्ची के साथ सारी हैवानियत पार कर दी थी।

 नशे के इंजेक्शन देकर उसको हरियाणा , पंजाब दिल्ली तक के लोगों के सामने परोसना शुरू कर दिया था। बाद में सतपाल नाम के शख्स ने बच्ची से जबरदस्ती शादी कर ली, किन्तु बच्ची किसी प्रकार उसके चंगुल से भागकर नजफगढ़ थाने पहुंची। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को सौंपी गई। जांच में अपराध शाखा के डीसीपी भीष्म सिंह की टीम ने सोनू पंजाबन और संदीप को अरेस्ट किया। अब अदालत ने दोनों को दुष्कर्म और अन्य संगीन धाराओं में दोषी करार दिया है। इतने कुकर्म करने के बाद सोनू पंजाबन को 24 की कठोर कारावास की सजा सुना दी गई। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National