दिल्ली-एनसीआर में आज फिर तेज बारिश

  1. Home
  2. NATIONAL

दिल्ली-एनसीआर में आज फिर तेज बारिश

दिल्ली-एनसीआर में आज फिर तेज बारिश


दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में आज लगातार बारिश का तीसरा दिन है। कल बरसात ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। कई सालों बाद एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बना था। मूसलाधार बारिश के कारण  सवेरे से ही दिल्ली और आसपास के इलाकों में पानी जमा हो गया था और राजधानी दिन-भर जाम से जूझती रही। बारिश फिर चल रही है। कल जैसे हालात होने की आशंका है। 

दिल्ली में दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने कल 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। 24 घंटे में 112.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह 19 साल में एक दिन में सबसे अधिक हुई वर्षा है। इससे पहले वर्ष 2002 में 126.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। 1961 से 2021 तक 61 साल में यह पांचवीं बार है कि जब सितंबर में 21 घंटे में इतनी बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री तक लुढ़क गया। आज भी सवेरे से दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सितंबर में औसतन 125.1 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार पहले ही दिन 24 घंटे में 112.1 मिमी बारिश हो गई। यानी, सितंबर की 90 फीसदी वर्षा एक दिन में ही हो गई है। बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 112.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि शाम 5.30 बजे तक 76.5 मिमी बारिश हुई। इस तरह से 33 घंटे में 188.6 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश लोदी रोड केंद्र में सुबह 8.30 बजे तक 120.2 मिमी और शाम 5.30 बजे तक 75.8 बारिश दर्ज की गई। रिज में सुबह 8.30 बजे तक 81.6 और शाम 5.30 बजे तक 52.0 मिमी बारिश दर्ज हुई। पालम में सुबह 8.30 बजे तक 71.1 मिमी व शाम 5.30 बजे तक 80.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 28.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सामान्य से तीन कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दो व तीन सितंबर के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तीन व चार सितंबर को भी बारिश की संभावना है। चार सितंबर के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। सात सितंबर तक तापमान 36 डिग्री तक चढ़ जाएगा।

ये है स्थिति
वर्ष    बारिश
2021    112.1
2002    126.8
1964    142.2
1978    159.4
1963    172.6
नोट : आंकड़े मिमी में हैं।

Around The Web

Uttar Pradesh

National