पुलिस के कांग्रेस नेताओं को पैदल मार्च से रोकने पर भड़के हुड्डा

  1. Home
  2. HARYANA
  3. CHANDIGARH

पुलिस के कांग्रेस नेताओं को पैदल मार्च से रोकने पर भड़के हुड्डा

पुलिस के कांग्रेस नेताओं को पैदल मार्च से रोकने पर भड़के हुड्डा


चंडीगढ़ / हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पुलिस के कांग्रेस नेताओं को पैदल मार्च से रोकने पर भड़के हुड्डा


 हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। विधानसभा की इस सत्र में कार्यवाही मंगलवार 24 अगस्‍त तक चलेगी। इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है। दूसरी ओर, विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस विधायकों ने हाथाें में तख्तियां लेकर विधानसभा की ओर  पैदल मार्च किया। विधानसभा परिसर के बाहर चंडीगढ़ पुलिस ने उनको राेक दिया। इस पर हुड्डा भड़क गए।
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र होने पर सबसे पहले शोक प्रस्‍ताव पारित किया गया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शोक प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिवंगत नेताओं के साथ-साथ किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। किसानों के आंदोलन को लेकर भी उठाए सवाल

 शोक प्रस्ताव के बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ। सदन में शून्यकाल के दौरान हंगामा होने की संभावना है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National