प्यार की खौफनाक सजा, लड़के का प्राइवेट पार्ट काटकर की हत्या, लड़की का भी किया मर्डर

  1. Home
  2. NATIONAL

प्यार की खौफनाक सजा, लड़के का प्राइवेट पार्ट काटकर की हत्या, लड़की का भी किया मर्डर

प्यार की खौफनाक सजा, लड़के का प्राइवेट पार्ट काटकर की हत्या, लड़की का भी किया मर्डर


नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रहने वाले प्रेमी जोड़े को प्यार की ऐसी खौफनाक सजा मिली, जिसे सुनकर किसी की भी रुह तक कांप जाये। हत्याकांड का ये मामला एक ही नहीं बल्कि तीन राज्य दिल्ली, मध्यप्रदेश और राजस्थान से जुड़ा हुआ है। हॉरर किलिंग का ऐसा मामला फिल्मों में भी देखने को नहीं मिला होगा। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लड़की के परिवार वालों ने पहले तो इस प्रेमी जोड़े को दिल्ली से पकड़ा फिर मध्यप्रदेश में उनका मर्डर किया और राजस्थान में जाकर लाश को ठिकाने लगाया। फिरोजाबाद में रहने वाले एक लड़का और एक लड़की एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। लेकिन उनके परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। बीती 31 जुलाई को ये प्रेमी जोड़े भागकर दिल्ली आ गये। दोनों के भागने के बाद से ही लड़की के परिवार वाले उनकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच लड़की के परिवारवालों ने खोजते-खोजते दोनों को दिल्ली में देख लिया। इसके बाद फिर क्या था प्रेमी जोड़े को पकड़कर मध्यप्रदेश के ग्वालियर ले गये। झांसी हाई-वे पर लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी और तो और बेहरमी की सारी हदों को लड़की के परिवारवालों ने पार करते हुए लड़का का प्राइवेट पार्ट भी काट डाला। लड़के की हत्या करने के बाद उसकी लाश को पास की झाड़ियों में फेंक दिये। इसके बाद लड़की का भी गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। लड़की की लाश को राजस्थान के धौलपुर में झाड़ियों में फेंक दिया। दोनों की हत्या करके लड़की के परिवारवालों अपने घर आ गये। उन्हें लगा इस हत्याकांड के बारें में किसी को कुछ पता नहीं चलेगा।  लेकिन ग्वालियर पुलिस को एक युवक की लाश बीते 5 अगस्त को प्राप्त हुई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लेकिन लड़के के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच मृतक के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत बीते 10 अगस्त को फिरोजाबाद में दर्ज कराई। इसी दौरान राजस्थान के धौलपुर में भी एक युवती की लाश पुलिस ने बरामद की गई। पुलिस को अब दोनों हत्याओं के बीच कोई ना कोई कनेक्शन होने का शक हुआ जब फिरोजाबाद पुलिस ने ग्वालियर पुलिस से संपर्क किया। जानकारी मिली कि ग्वालियर पुलिस को जो लाश मिली थी वो फिरोजाबाद के फिरोजाबाद के लड़के की थी। पुलिस इसके बाद इस हॉरर किलिंग मामले से पर्दा उठा। पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता, चाचा और अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National