IPL 2022 : केएल राहुल बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, विराट कोहली से की बराबरी

  1. Home
  2. Sports

IPL 2022 : केएल राहुल बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, विराट कोहली से की बराबरी

IPL 2022 : केएल राहुल बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, विराट कोहली से की बराबरी


IPL 2022 :   इंडियन प्रीमियर लीग की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ ने केएल राहुल को 17 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही आईपीएल के इतिहास में राहुल संयुक्त रूप से दूसरे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले साल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने विराट कोहली को 17 करोड़ में रिटेन किया था।

वहीं आईपीएल के 15 वें सीजन के लिए केएल राहुल लखनऊ के कप्तान भी होंगे। राहुल के अलावा फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को भी अपने ड्राफ्ट में शामिल किया है। स्टोइनिस पर लखनऊ ने कुल 9.2 करोड़ रुपए खर्च किए। स्टोइनिस पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रीटेन नहीं किया।

Around The Web

Uttar Pradesh

National