इन बीमारियों के शिकार हैं तो ज्यादा पनीर खाने से बचना चाहिए

  1. Home
  2. Entertainment

इन बीमारियों के शिकार हैं तो ज्यादा पनीर खाने से बचना चाहिए

इन बीमारियों के शिकार हैं तो ज्यादा पनीर खाने से बचना चाहिए


1. अगर आप दिल के मरीज हैं यानी आपको हार्ट की प्रॉब्लम है तो आपको ज्यादा पनीर खाने से बचना चाहिए। ऐसे लोगों को कोलेस्ट्रॉल से दूर रहना चाहिए। आप चाहें तो लो फैट पनीर या टोफू (सोयाबीन से बनने वाला पनीर) का सेवन कर सकते हैं।

2. ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी ज्यादा पनीर से दूर रहना चाहिए। दरअसल पनीर में सोडियम की मात्रा अधिक होती है और अगर आपका ब्लड प्रेशर घटता- बढ़ता रहता है तो आपको पनीर अधिक खाने से बचना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। खासकर हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा पनीर खाने से बचना चाहिए।

3. पेट में इन्फेक्शन होता रहता है तो भी आपको पनीर कम ही खाना चाहिए। जिनको पेट की दिक्कतें रहती हैं उन्हें कच्चे पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में इन्फेक्शन होने का चांस हो सकता है।

4. पनीर दूध से बनाता है इसलिए इसमें भरपूर कैल्शियम होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद है पर कैल्शियम का सीमा से अधिक सेवन करने से पथरी होने का खतरा रहता है। इसलिए अगर पथरी के शिकार हैं या हाल ही में पथरी का ऑपरेशन होकर चुका है तो पनीर के ज्यादा सेवन से बचें।

5.  जिन्हें माइग्रेन की दिक्कत है उसे पनीर ज्यादा खाने से बचना चाहिए। इसे ज्यादा खाने से माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल डॉक्टर माइग्रेन के मरीजों को चीज, पनीर, और बटर जैसी चीजों को कम खाने की सलाह देते हैं।

Around The Web

Uttar Pradesh

National