हरियाणा में कुत्ते के पीछे चले लाठी-डंडे, हुआ जमकर पथराव, लोग हुए घायल

  1. Home
  2. HARYANA
  3. PANIPAT

हरियाणा में कुत्ते के पीछे चले लाठी-डंडे, हुआ जमकर पथराव, लोग हुए घायल

हरियाणा में कुत्ते के पीछे चले लाठी-डंडे, हुआ जमकर पथराव, लोग हुए घायल


पानीपत। हरियाणा में जुर्म और अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। छोटी -छोटी बातों को लेकर मार -कूट और मर्डर जैसी खौफनाक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। अब इसी कड़ी में एक और खौफनाक वारदात सामने आई है। बता दें कि हरियाणा के पानीपत में गली के कुत्ते को मारने पर हुए विवाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट के बाद पथराव किया गया। जिसमें एक युवक की आंख पर गहरी चोट लगी। जिसे टांके लगाने पड़े। 

सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ितों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने पथराव की फोटो-वीडियो बनाया। पुलिस ने आरोपी गोलू और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।सिटी थाना क्षेत्र के न्यू सुखदेव नगर में एक युवक ने गली में टहल रहे कुत्ते को ईंट मार दी। पड़ोसी पारस और पारू ने इसका विरोध किया। इसपर दोनों में कहासुनी हो गई। 

आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ उनके घर आया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का शोर सुनकर पारस के चाचा पवन मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। एक आरोपी ने पवन की आंख के पास ईंट मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने ईंटों से घर पर पथराव किया। जिससे पीड़ितों का गेट क्षतिग्रस्त हो गया। अन्य लोगों के आने पर आरोपी भाग निकले।

Around The Web

Uttar Pradesh

National