युवक की हत्या करने की घटना में  आरोपित गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

युवक की हत्या करने की घटना में  आरोपित गिरफ्तार

युवक की हत्या करने की घटना में  आरोपित गिरफ्तार


युवक की हत्या करने की घटना में  आरोपित गिरफ्तार
 गोहाना:
 बरोदा थाना पुलिस ने अपहरण करके युवक की हत्या करने की घटना में आरोपित गोहाना में कबीर कालोनी के प्रवीन उर्फ चून को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित को अदालत में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया। 
 गोहाना में मोर चौक निवासी मोहित ने 22 फरवरी, 2021 को पुलिस को शिकायत दी थी कि गुढ़ा रोड निकट निवासी गौरव, रामबीर और दो अज्ञात युवकों ने चाकू दिखा कर उसका घर के बाहर से अपहरण किया था। आरोपित उसे गांव ठसका के जंगल में ले गए थे और डंडों से मारपीट की। दो अन्य युवक देवी नगर के उसके जानकार शिव कुमार का अपहरण करके जंगल में लेकर आए। शिव कुमार से भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपित दोनों को गांव बुटाना के पास एक मकान में ले गए थे। वहां भी दोनों के साथ मारपीट की थी। मोहित मौका मिलने के बाद भाग निकला था जबकि शिव कुमार की हत्या करके उसके शव को बुटाना डिस्ट्रीब्यूट्री के निकट डाल दिया गया था। बरोदा थाना के प्रभारी बदन सिंह ने पुलिस की टीम के साथ शिव कुमार की हत्या की घटना में कबीर कालोनी के प्रवीन उर्फ चून को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार प्रवीन व उसके साथियों ने अवैध हथियार न देने पर शिव कुमार की हत्या की थी। पुलिस इस घटना में पहले गोहाना में शासत्री नगर के रामबीर और उत्तम नगर के अमित उर्फ मित्ता व गौरव को गिरफ्तार कर चुकी है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National