जजपा के गोहाना में होंगे 500 सक्रिय सदस्य, सदस्यता अभियान शुरू

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

जजपा के गोहाना में होंगे 500 सक्रिय सदस्य, सदस्यता अभियान शुरू

जजपा के गोहाना में होंगे 500 सक्रिय सदस्य, सदस्यता अभियान शुरू


जजपा के गोहाना में होंगे 500 सक्रिय सदस्य, सदस्यता अभियान शुरू
 गोहाना:
 जननायक जनता पार्टी (जजपा) के गोहाना हलका में 500 सक्रिय सदस्य बनाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को हलका के अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने पार्टी के नेताओं के साथ सदस्यता अभियान शुरू किया। सुरेश धवन व नरेंद्र मलिक को सक्रिय सदस्य बना कर अभियान की शुरूआत की गई।
 हलका अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने कहा कि जजपा ने विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे उनको धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के प्रयास से राज्य में प्राइवेट सेक्टर में प्रदेश के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत पद आरक्षित किए जा चुके हैं। नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं में नजदीक के जिलों में सेंटर बनाए जाने लगे हैं। भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार हर साल बुढ़ापा पेंशन बढ़ा रही है। वादे पूरे करने से जजपा के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है। अब संगठन को मजबूत किया जा रहा है। गोहाना हलका में 500 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। ये सदस्य शहर व गांवों में जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ेंगे और पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं। इस मौके पर पार्टी की जिला निकाय इकाई के अध्यक्ष राजा मलिक, बीसी इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष हवा सिंह वर्मा, महेंद्रपाल गुंबर, सुरेंद्र कासंडी, रामचंद्र देशवाल, विजयपाल, नितिन, सन्नी आदि मौजूद रहे। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National