जुलाना तहसील को मुआवजा नही मिलने पर संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा व समस्त जुलाना के किसानों ने जड़ा ताला

  1. Home
  2. HARYANA

जुलाना तहसील को मुआवजा नही मिलने पर संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा व समस्त जुलाना के किसानों ने जड़ा ताला

जुलाना तहसील को मुआवजा नही मिलने पर संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा व समस्त जुलाना के किसानों ने जड़ा ताला


जुलाना: खराब हुई फसलों का मुआवजा नही मिलने पर संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा व समस्त जुलाना के किसानों ने आज जुलाना तहसील को ताला जड़ दिया। 

किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। जुलाना तहसील परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा  की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उप प्रधान नरेंद्र ढ़ाडा ने की। मुआवजा नही मिलने पर किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा  के जिला उप प्रधान नरेंद्र ढांडा ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। किसानों की खराब हुई फसलों का मुआवजा  नही दिया जा रहा है जिसके चलते किसानों को आर्थिक संकट से होकर गुजरना पड़ रहा है। किसानों की हितेषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार को किसानों के हितों से कोई सरोकार नही है। अगर किसानों की चिंता होती तो अब तक किसानों को मुआवजा मिल गया होता।  गेहूं की जली फसल का मुआवजा दिया जाए। जलभराव से खाली रहे रकबे का भी किसानों को मुआवजा दिया जाए ताकि किसानों को आर्थिक संकट से छुटकारा मिल सके। किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें खराब हुई फसलों का मुआवजा नही मिलता वो तहसील का ताला नही खोलेंगे। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National