खट्टर ने खोला महिलाओं के लिए तिज़ोरी का ताला, रक्षा बंधन पर बड़ी घोषणा

  1. Home
  2. HARYANA
  3. CHANDIGARH

खट्टर ने खोला महिलाओं के लिए तिज़ोरी का ताला, रक्षा बंधन पर बड़ी घोषणा

खट्टर ने खोला महिलाओं के लिए तिज़ोरी का ताला, रक्षा बंधन पर बड़ी घोषणा


हरियाणा की सवा तीन लाख 
महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा, 
राज्य सरकार भरेगी बीमा का प्रीमियम

हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूह की 3.25 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन के पर्व पर तोहफा दिया है। ये महिलाएं हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हुई हैं। सरकार ने इन महिलाओं का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना से भरने का निर्णय लिया है।
इन महिलाओं को अब इस योजना के लाभ के लिए अपनी जेब से प्रीमियम नहीं भरना पड़ेगा। प्रदेश सकरार ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी 4 लाख 91 हजार 200 महिलाओं में से लगभग एक लाख 64 हजार महिलाओं ने तो प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से खुद को कवर कर लिया है लेकिन लगभग 3.25 महिलाएं अब भी ऐसी हैं जो महामारी के दौरान उत्पन्न आर्थिक परिस्थितियों के चलते योजना का लाभ नहीं उठा सकी

Around The Web

Uttar Pradesh

National