जानें किस पेड़ में होता है कौन से देवता का निवास, कैसे करनी चाहिए पूजा

  1. Home
  2. Entertainment

जानें किस पेड़ में होता है कौन से देवता का निवास, कैसे करनी चाहिए पूजा

जानें किस पेड़ में होता है कौन से देवता का निवास, कैसे करनी चाहिए पूजा


हिंदू मान्यता के अनुसार ऐसे कई पेड़ है जिनकी पूजा की जाती है। ऐसे कई त्योहार भी होते है जिसमें पेड़ का विशेष महत्व होता है। साथ ही पेड़ों की पूजा भी की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इन पेड़ों में भगवान का वास होता है। तो आइए जानते है कि किस पेड़ में होता है कौन से देवता का वास।

श्वेतार्क पौधा

भगवान गणेश का निवास श्वेतार्क के पौधे में माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर के पास श्वेतार्क का पौधा फलता फूलता है उस घर में हमेशा बरकत बनी रहती हैं। साथ ही उस भूमि में गुप्त धन या गृह स्वामी को आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि अगर श्वातर्क के पौधे की पूजा अक्षत,हल्दी और जल से किया जाएं तो भगवान गणेश की कृपा होती है। 

बेल और बरगद

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान भोलेनाथ का वास बेल और बरगद के पेड़ में होता है। इसलिए भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए बेल का पत्ता यानी कि बेलपत्र चढ़ाया जाता है। इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

तुलसी,केला और आंवला

तुलसी,केला,आंवला में भगवान विष्णु का निवास माना जाता है। इन पेड़ों की पूजा करने मात्र से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। केले के पेड़ को पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी वास करती हैं।मां लक्ष्मी का निवास कमल के फूल के अलावा केले में भी होता है। इसलिए इन पेड़ों की पूजा करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

पीपल का पेड़

हिंदू मान्यता के अनुसार पीपल के पेड़ में सभी देवताओं का निवास माना जाता है। पीपल के पेड़ की पूजा करने से सभी देवता प्रसन्न होते हैं। पीपल के पेड़ की पूजा करने से मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

शमी का पेड़

भगवान शनि का निवास शमी के पेड़ में माना जाता है। शमी के पेड़ की पूजा करने से शनि का प्रकोप घर में कम होता है। घर में शमी के पेड़ को लगाने और पूजा करने से काम में आ रही सभी प्रकार की बाधाएं दूर होंगी। शमी के पेड़ की पूजा करके भगवान शनि को प्रसन्न किया जा सकता है।

गुड़हल का पेड़

गुड़हल के पेड़ का संबंध भगवान सूर्य और मंगल से जुड़ा माना जाता है। अगर जल में गुड़हल का फूल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएं तो मान सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।

बांस का पेड़

बांस के पेड़ में भगवान कृष्ण का निवास माना जाता है। भगवान कृष्ण के पास हमेशा बांसुरी होती है जो बांस की होती है। इसलिए बांस के पेड़ में भगवान श्रीकृष्ण का वास माना जाता है।

नीम का पेड़

नीम के पेड़ में देवी शक्तियों का वास माना जाता है। नीम के पेड़ की पूजा करने से आयु बढ़ती है और व्यक्ति निरोग रहता है। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National