विधायक ने निकासी व्यवस्था लिया जायजा

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

विधायक ने निकासी व्यवस्था लिया जायजा

विधायक ने निकासी व्यवस्था लिया जायजा


विधायक ने निकासी व्यवस्था लिया जायजा
गोहाना : 
 गोहाना हलका से कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने शुक्रवार को शहर में निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। कई जगह जलभराव मिला और लोगों ने अपनी परेशानी बताई। विधायक ने निकासी व्यवस्था और तैयारियों पर सवाल उठाए।
 विधायक जगबीर सिंह शहर में महमूदपुर रोड स्थित राम नगर में पहुंचे। लोगों ने विधायक को बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में बारिश हुई थी और रात भर उनकी गलियों में पानी भरा रहा। कई लोगों के मकानों में पानी घुस गया, जिससे वे चैन की नींद सो नहीं पाए। विधायक ने जींद रोड, बरोदा रोड और सिविल रोड पर भी निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि शहर में निकासी व्यवस्था पर पांच साल में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया जा रहा है। नालियों को बंद करवा कर पाइप दबाए गए। इसके बावजूद बारिश होने पर कालोनियों 24 घंटे तक पानी की निकासी नहीं हो पाती है। मलिक ने कहा कि बारिश का सीजन शुरू हुआ है। प्रशासन को समय रहते उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

Around The Web

Uttar Pradesh

National