रेस्टोरेंट में चिकन बर्गर खाने पहुंची महिला के पहले निवाले में ही निकली इंसान की उंगली

  1. Home
  2. NATIONAL

रेस्टोरेंट में चिकन बर्गर खाने पहुंची महिला के पहले निवाले में ही निकली इंसान की उंगली

रेस्टोरेंट में चिकन बर्गर खाने पहुंची महिला के पहले निवाले में ही निकली इंसान की उंगली


नई दिल्ली : अक्सर हम टेस्टी और अपना मनपसंद खाना खाने के लिये रेस्टोरेंट में जाते हैं। कितनी बार ऐसा होता है कि तेज भूख लगने पर हम बाहर से फास्ट फ़ूड ऑर्डर करके खा लेते हैं। लेकिन कितनी बार खाने में ऐसा कुछ निकल जाता है, जो सोचने से परे होता है। कितनी बार लापरवाही के ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। 


 ऐसे ही एक महिला अपना पसंदीदा चिकन बर्गर खाने के लिये रेस्टोरेंट में पहुंची। जैसे ही उसने बर्गर खाना खुरु किया पहले निवाले में ही उसके साथ ऐसा हुआ कि वो बौखला गई। ये पूरा मामला बोलीविया का है। जहां एस्टेफनी बेनिटेज नाम की महिला एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गई थीं लेकिन पहला निवाला लेते ही उसे लगा जैसे कि उसमें कुछ कठोर सी चीज  है। ऐसे में जब बेनिटेज ने बर्गर को चेक किया तो उसके होश पूरी तरह से उड़ चुके थे, क्योंकि उस चिकेन बर्गर के अंदर चिकन की बजाय इंसान की उंगुली थी।


इस मामले पर रेस्टोरेंट के एक शख्स ने कहा कि बर्गर पहले से तैयार होकर स्टोर पर पहुंचते हैं, ‘हमारे साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ’। बेनिटेज ने अपने साथ घटित हुई इस घटना का जिक्र फेसबुक पर किया। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, ‘खाते समय, मैंने एक उंगली चबा ली।’ बेनिटेज ने इस घटना का वीडियो भी बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया। इस वीडियो को अब तक 60 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 


पोस्ट शेयर होने पर बर्गर कंपनी के प्रवक्ता ने इस मामले को ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ बताते हुए कहा कि काम करते वक्त उसके एक कर्मचारी की उंगुली कट गई थी। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले के सामने आने के बाद इस ब्रांच को बंद करवाने का फैसला लिया है। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National