नाबालिग साले की जीजा ने हथौड़े से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  1. Home
  2. NATIONAL

नाबालिग साले की जीजा ने हथौड़े से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग साले की जीजा ने हथौड़े से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में जुर्म और अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन मारपीट, हत्या की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। अब इसी कड़ी में नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक लड़के की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप उसके जीजा पर है। आरोप है कि भाई का अपनी बहन के प्रति बर्ताव ठीक नहीं था। जब जीजा ने अपनी आंखों से देखा तो वह गुस्सा गया। उसने साले की उसी के घर पर जाकर हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक सरकारी स्कूल से 9वीं क्लास की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन लॉकडॉउन होने के कारण अब पढ़ाई छोड़ दी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि, अस्पताल से शनिवार रात दस बजे पुलिस को एक कॉल मिली थी। बताया कि एक नाबालिग को खून से लथपथ हालत में उसके परिवार वालों ने भर्ती कराया है। जिसकी मौत हो चुकी है। एसएचओ अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को तुरंत मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस को मृतक के बड़े भाई सोनू ने बताया कि वह जे जे कॉलोनी बवाना इलाके में रहते हैं। परिवार में माता पिता, एक बहन हैं। माता पिता व भाई सेक्टर-1 और 3 बवाना इलाके में स्थित फैक्टरी में नौकरी करते हैं। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि घर के मेन गेट पर लगे ताले की दो चाबी है। एक चाबी उनके पास रहती है जबकि एक विकास के पास रहती है। 

मरने वाला नाबालिग घर में ही रहता था। जब उसको बाहर किसी काम से जाना होता था। वह विकास को फोन कर दिया करता था। शनिवार को दोपहर तीन बजे वह जल्द घर आ गया था। लेकिन उसके पास चाबी नहीं थी। माता पिता शाम आठ बजे आए थे। जिन्होंने चाबी से ताला खोला। कमरे में फर्श पर नाबालिग खून से लथपथ हालत में मिला। तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में कहा कि रक्षा बंधन वाले दिन उसका साला घर पर राखी बंधवाने के लिए आया था। उस समय वह बहन के साथ आपत्तिजनक बर्ताव कर रहा था। 

जिसके बाद उसने शनिवार शाम करीब तीन बजे हत्या कर दी। लॉक बाहर से लगा कर चला गया। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 22 साल के विकास के रूप में हुई है। आरोपी विकास जयपुर से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी विकास की एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सना हथौड़ा और ताले की चाबी जब्त कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


 

Around The Web

Uttar Pradesh

National