बीते 24 घंटे में 20 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना का टीका
बीते 24 घंटे में 20 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना का टीका
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार वैक्सीनेशन जारी है। पिछले 24 घंटे में 20 लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भारत में अब तक कुल 16 करोड़ 94 लाख 39 हजार से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है।
हालांकि वैक्सीनेशन को व्यापक स्तर पर चलाने के लिए वैक्सीन की कमी आड़े आ रही है। इसके बावजूद सरकार का हर संभव प्रयास है कि राज्यों तक वैक्सीन की सप्लाई सुनिश्चित की जा सके। केंद्र सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 17.56 करोड़ वैक्सीन दी गईं है।
महाराष्ट्र को सर्वाधिक 1.77 करोड़+, उत्तर प्रदेश को 1.47 करोड़+, राजस्थान को 1.42 करोड़+, गुजरात को 1.42 करोड़+, पश्चिम बंगाल 1.20 करोड़+ और कर्नाटक को 1.09 करोड़+ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 46 लाख से अधिक डोजों को अभी राज्यों को अगले तीन दिनों में दिया जाएगा।