गुजरात में दिग्विजय चौटाला ने जेजेपी कार्यकर्ताओं में भरा जोश

  1. Home
  2. NATIONAL

गुजरात में दिग्विजय चौटाला ने जेजेपी कार्यकर्ताओं में भरा जोश

e


गुजरात में दिग्विजय चौटाला ने जेजेपी कार्यकर्ताओं में भरा जोश

दो दिवसीय दौरे के दौरान दिग्विजय ने विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकतसामाजिक लोगों ने किया नागरिक अभिनंदन

अहमदाबाद/चंडीगढ़, 29 दिसंबर। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। दिग्विजय चौटाला ने अहमदाबाद में आयोजित 51वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दिग्विजय चौटाला का गुजरात पहुंचने पर जेजेपी की गुजरात इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बच्चन सिंह झंडू सिंह गुर्जर व जेजेपी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जगह-जगह अनेक सामाजिक संगठनों ने उनका नागरिक अभिनंदन किया। उन्होंने आर्मीनेवी के जवानोंसमाज के बुद्धिजीवी व प्रतिष्ठित लोगों व गुजरात में बसे हरियाणवी पृष्ठभूमि के लोगों से भी मुलाकात की।

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला अहमदाबाद स्थित गुजरात जेजेपी कार्यालय में पहुंचे व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जेजेपी की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं और गुजरात में इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैइसके लिए पूरी गुजरात टीम को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गुजरात में पार्टी को मजबूती प्रदान करें और स्थानीय लोगों को पार्टी की नीतियों व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से अवगत करवाए। दिग्विजय चौटाला मनोहर सिंह शेखावत के निवास स्थान पर भी पहुंचे जहां जाटगुर्जर व राजपूत समाज ने उनका नागरिक अभिनंदन किया।

गुरुवार सुबह दिग्विजय चौटाला सबसे पहले आर्मीनेवी के जवानों व समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मिले। इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के पुराने कार्यकर्ता के बेटे विपिन यादव जो कि नेवी में गुजरात में तैनात हैंवे दिग्विजय चौटाला से मिले और गुजरात के अपने अनुभव के बारे में बताया। दिग्विजय ने कहा कि आर्म्ड फोर्सेज के जवानों से मिलना सदैव उनके लिए खास रहा है। दिग्विजय चौटाला निकोल स्टेडियम में आयोजित हो रही 51वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया व खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और विजेता टीमों को ट्रॉफी सौंपी। इस अवसर पर गुजरात जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बच्चन सिंह झंडू सिंह गुर्जर के अलावा हैंडबॉल सचिव फेडरेशन संदीप कोटियां,वरिष्ठ उपाध्यक्ष भाई बेलसरे शरदअल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष नसरुद्दीन भाई शेखअल्पसंख्यक सेल के  युवा अध्यक्ष सलीम भाई घांचीमहिला प्रदेश महामंत्री हंसा बेन मकवानाप्रदेश महामंत्री बाबू भाई भाटियाप्रदेश महामंत्री रजत भाई दहियाएससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष भरत भाई सोलंकी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National