महिला ने कैदी को किया जहर वाला किस, हो गई मौत, ड्रग तस्करी के मामले में हुई थी जेल
(k9 media)कोई किसी को किस करके भी मार सकता है। ऐसी घटनाएं हमने फिल्मों में तो देखी होंगी लेकिन हकीकत में शायद पहली बार सुन रहे हैं। अमेरिका के टेनिसी में एक महिला ने कैदी को किस किया और इसके कुछ देर बाद ही कैदी की मौत हो गई। बाद में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि महिला के मुंह में जहर था। महिला की पहचान रशेल डोलार्ड के रूप में की गई है। जिस कैदी की मौत हुई है उसका नाम जोशुआ ब्राउन था। गार्ड ने उन दोनों को किस करते हुए देखा था। किस करते दौरान ही डोलार्ड ने 14 ग्राम मेथांफेटामिन जहर जोशुआ के मुंह में ट्रांसफर कर दिया और वह उसे निगल गया। यह एक बलून के अंदर था। पेट में जहर की ज्यादा मात्रा होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।