सरकारी अस्पतालों में अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगी ओपीडी

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

सरकारी अस्पतालों में अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगी ओपीडी

सरकारी अस्पतालों में अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगी ओपीडी


सरकारी अस्पतालों में अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगी ओपीडी
-फिलहाल सामान्य आपरेशन बंद रहेंगे
गोहाना:
 स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में ओपीडी के समय में बदलाव किया है। अस्पतालों में अब ओपीडी पहले की भांति सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होंगी। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए फिलहाल सामान्य आपरेशन बंद रहेंगे और आपात स्थिति के आपरेशन होंगे। ओपीडी का समय बढऩे से लोगों को राहत मिली है।
 कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण बढऩे पर सरकारी अस्पतालों में पहले सुबह आठ बजे से 11 बजे तक ओपीडी का समय निर्धारित किया गया था। सुबह कम मरीज अस्पतालों में पहुंच पाते थे। इसके बाद ओपीडी सुबह नौ बजे से 12 बजे तक की गई। कोरोना का संक्रमण कम होने पर ओपीडी के समय में स्वास्थ्य विभाग ने बदलाव कर दिया है। अस्पतालों में ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होंगी। संक्रमण के खतरे को देखते हुए फिलहाल सामान्य आपरेशन नहीं होंगे। हादसों में गंभीर लोगों या किसी की अचानक स्थिति बिगडऩे पर उनके आपरेशन होंगे।



सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होंगी। इस संबंध में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। विभाग के आदेश तक सामान्य आपरेशन नहीं होंगे।
डा. कर्मबीर सिंह, एसएमओ, नागरिक अस्पताल गोहाना 

Around The Web

Uttar Pradesh

National