नए साल में पंजाब आएंगे Rahul Gandhi,पर सुरक्षा का जिम्मा किसका ?

  1. Home
  2. PUNJAB

नए साल में पंजाब आएंगे Rahul Gandhi,पर सुरक्षा का जिम्मा किसका ?

wd

Punjab में भी होनी है Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा,उससे पहले हुआ ये... 


Rahul Gandhi की सुरक्षा में Congress चिंतित,बोले कौन लेगा रेस्पोंसब्लिटी 

भारत जोड़ो यात्रा से पहले विवादों में कांग्रेस,केंद्रीय गृह मंत्री बोले- 

Rahul Gandhi की भारत जोड़ों यात्रा हरियाणा के बाद अब जल्द ही पंजाब में भी होने वाली है... लेकिन पंजाब में माहौल को देखकर हर कोई कांग्रेस का नेता बस इस बात से चिंतित है कि उनकी सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा... क्युकी ये वही पंजाब है जो पहले खाने,पिने और मेहननवाजी के लिए प्रसिद्ध था... लेकिन अब इस पंजाब को उड़ता पंजाब यानी आतंकियों का अड्डा माना जा रहा है...बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में राजपुरा के शंभू बैरियर से पंजाब में प्रवेश करेगी। फिर पठानकोट के रास्ते आगे बढ़ेगी। लेकिन यात्रा के पंजाब में प्रवेश की फिलहाल सही तारीख नहीं बताई गई है। हालांकि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा यात्रा संबंधी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सभी नेताओं को अलग-अलग प्रबंध की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

पंजाब मेहमान नवाज- राजा वड़िंग

पंजाब एक ऐसा प्रदेश है जहां पर हर कोई आने से कतराता है.. ऐसे में सभी राजनेताओं और कलाकारों को पंजाब आने मात्र से डर लगता है... आलम ये है कि पंजाब के सभी बड़े कलाकार यहां से विदेश का रुख कर रहे है... अब पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा है कि पंजाब मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। यहां के लोग अपने मेहमान को पलकों पर बिठाते हैं। उन्होंने यह बात कांग्रेस के स्थापना दिवस पर चंडीगढ़ मुख्यालय में कही है... हालांकि ये देखने वाली बात होगी कि राहुल की सुरक्षा का पंजाब में कितना ध्यान रखा जायेगा। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा लेटर: 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में प्रवेश से पहले ही कांग्रेस विवादों में आ गई है। दरअसल, दिल्ली में यात्रा की सुरक्षा में हुई चूक के बाद कई सवाल उठना शुरू हो गए है... गौरतलब है कि अब कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर (जेएंडके) के साथ पंजाब को भी डिस्टर्ब्ड राज्य कहा है। उन्होंने गृह मंत्री से दिल्ली का उदाहरण देते हुए पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी समेत सभी यात्रियों और नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है। गौरतलब है कि राहुल गांधी को Z+ सिक्योरिटी प्रोवाइड है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Around The Web

Uttar Pradesh

National