गोहाना में महिला से अश्लील हरकत करने वाला पवन हलवाई गिरफ्तार

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

गोहाना में महिला से अश्लील हरकत करने वाला पवन हलवाई गिरफ्तार

गोहाना में महिला से अश्लील हरकत करने वाला पवन हलवाई गिरफ्तार


महिला से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपित गिरफ्तार
गोहाना : राजेंद्र कुमार 
 शहर थाना गोहाना के क्षेत्र में घर में घुस कर महिला से अश्लील हरकत करने और हथियार के बल पर दुष्कर्म का प्रयास करने की घटना में आरोपित पवन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
 महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पवन हलवाई का काम करता है और वह उसके पास काम करने जाती थी। महिला ने आरोप लगाया था कि पवन उसे अकेला देख कर घर में घुस आया था। आरोपित ने उससे अश्लील हरकत की और हथियार दिखा कर उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। महिला थाना गोहाना की पुलिस ने आरोपित पवन को गिरफ्तार कर लिया। 

Around The Web

Uttar Pradesh

National