Petrol Diesel Price: आज दूसरे दिन भी डीजल हुआ सस्ता, नहीं बदले पेट्रोल के दाम, जानिए आपके शहर की कीमतें

  1. Home
  2. NATIONAL

Petrol Diesel Price: आज दूसरे दिन भी डीजल हुआ सस्ता, नहीं बदले पेट्रोल के दाम, जानिए आपके शहर की कीमतें

Petrol Diesel Price: आज दूसरे दिन भी डीजल हुआ सस्ता, नहीं बदले पेट्रोल के दाम, जानिए आपके शहर की कीमतें


सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दूसरे दिन भी पेट्रोल की दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि डीजल का दाम सस्ता हुआ है। पिछले महीने में 17 जुलाई के बाद लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल की कीमत स्थिर रहे, वहीं डीजल के कीमत 20 पैसे घटी है। 


आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.47 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83  रुपये व डीजल की कीमत 97.04 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 102.08 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.57 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 100 के पार है यहां पेट्रोल 102.49 रुपये लीटर है तो डीजल 94.02 रुपये लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल                पेट्रोल
दिल्ली 89.47               101.84
मुंबई 97.04                   107.83 
कोलकाता 92.57             102.08  
चेन्नई 94.02                     102.49
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 


इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।   

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

Around The Web

Uttar Pradesh

National