पौधे बहुत ही अनमोल होते है संकल्प के साथ सभी लगाये पेड़ -डॉ नीलम मलिक

  1. Home
  2. HARYANA
  3. GOHANA

पौधे बहुत ही अनमोल होते है संकल्प के साथ सभी लगाये पेड़ -डॉ नीलम मलिक

पौधे बहुत ही अनमोल होते है संकल्प के साथ सभी लगाये पेड़ -डॉ नीलम मलिक


भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में आज वन विभाग हरियाणा के सहयोग से पंचवटी लगायी गयी। पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन विवि के एस डी ओ सुमेर सिंह मलिक ने किया। सुमेर सिंह मलिक ने बताया कि पंचवटी का अपना एक विशेष महत्व  जिसमे पेड़ एक प्रक्रिया के तहत लगाये जाते है , जिसमे पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ ,पश्चिम  दिशा में बरगद ,उत्तर दिशा में बेल , दक्षिण दिशा में आंवला व दक्षिण पश्चिम में अशोक का पेड़ लगाया जाता है।  
पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ महिला विवि की कुलसचिव डॉ नीलम मलिक  पीपल का पेड़ लगा कर किया। डॉ नीलम मलिक ने कहा इन पांच वृक्षों में अद्वितीय औषधीय गुण है , आंवला विटामिन सी  सबसे समर्द्ध स्त्रोत है एवं शरीर को रोग प्रतिरोधी बनाने  की महाऔषधि  है। बरगद शीतल छाया प्रदान करने वाला एक विराट वृक्ष है। पीपल प्रदूषण शोषण करने वाला एक प्राण वायु उत्त्पन्न  सर्वोत्तम वृक्ष है ,उन्होंने बताया कि अशोक का पेड़ सदाबहार पेड़ है यह कभी भी पत्ता रहित  नहीं होता और सदैव शीतल छाया प्रदान करता है तथा बेल की पत्तियां एवं फल में तेल ग्रंथियां होती है जो वातावरण को सुगन्धित रखती है। डॉ नीलम मलिक ने कहा कि यह समय पेड़ लगाने का सबसे उपयुक्त समय है. सभी संकलप ले और पेड़ लगाए।  न केवल पेड़ लगाना है,उनकी देखभाल भी करनी है। पेड़ अपने पास कुछ नहीं रखते, फल, छाया ,लकड़ी और सबसे अनमोल आक्सीजन सब दूसरो  को देते है। डॉ मलिक ने पेड़ के फलने की तुलना अपने विश्वविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों से करते हुए कहा कि जिस तरह पानी देने से पेड़ बड़े होते है और उनके फल से हम सब लाभान्वित होते है उसी प्रकार सारा स्टाफ इस विश्वविद्यालय को अपने परिश्रम से सींचे और जिससे आस-पास ,हरियाणा व पुरे देश की छात्रायें लाभान्वित हो ,उसके परिश्रम से ही यह विवि तरक्की और उन्नति करेगा। 
इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के अधिष्ठाता प्रो महेश दाधीच,  विधि विभाग की इंचार्ज डॉ राजेश हुडा , हॉर्टिकल्चर कंसलटेंट अर्जुन प्रसाद , लाभ सिंह हुडा ,डॉ सतीश सोलंकी भी मौजूद थे। 
   

Around The Web

Uttar Pradesh

National