पुलिस कर्मी की गोली लगने से मौत

  1. Home
  2. HARYANA
  3. KARNAL

पुलिस कर्मी की गोली लगने से मौत

पुलिस कर्मी की गोली लगने से मौत


(k9 media) डायल 112 मूनक में तैनात ईएचसी कटार सिंह (42) की मंगलवार रात अपने पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजन निकट ही चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम में गए थे, इसी समय क्वार्टर से गोली चलने की आवाज आई। परिजन व आसपास के लोग उस तरफ दौड़ कर पहुंचे तो पुलिस कर्मचारी कटार सिंह खून से लथपथ पड़े थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। इसकी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कटार सिंह को शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर सीआईए, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीमों सहित एसएचओ राम नगर व अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। मामला हत्या का है या आत्महत्या का अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
एसएचओ रामनगर ने बताया कि कटार सिंह कैथल रोड स्थित पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में परिवार सहित रहते थे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में ही एक पुलिस कर्मी के यहां धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। कटार सिंह व उनके परिजन भी इसी कार्यक्रम में गए थे, लेकिन कटार सिंह कुछ देर पहले क्वार्टर पर लौट आए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे के बाद क्वार्टर में गोली चलने की आवाज आई। कटार सिंह की पत्नी, बच्चे व आसपास के लोग उस तरफ दौड़े। अंदर जाकर देखा तो कटार सिंह खून से लथपथ थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कटार सिंह को शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएसओ ने बताया कि एक गोली चली है जो कि सिर में लगी। इस कारण उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन फिर भी जांच के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी। घटना के पीछे के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। मृतक पुलिस कर्मी असंध क्षेत्र के एक गांव का निवासी था।
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि पुलिस कर्मी कटार सिंह की गोली लगने से मौत हुई है, डीएसपी को तत्काल ही मौके पर भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Around The Web

Uttar Pradesh

National