16 साल की उम्र में जन्नत जुबैर के सामने रख दी थी ऐसी शर्त, मां के उड़ गए थे होश

  1. Home
  2. Politics

16 साल की उम्र में जन्नत जुबैर के सामने रख दी थी ऐसी शर्त, मां के उड़ गए थे होश

16 साल की उम्र में जन्नत जुबैर के सामने रख दी थी ऐसी शर्त, मां के उड़ गए थे होश


(K9 Media)  टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर एक्टिंग के साथ अपने चुलबुले अंदाज की वजह से हमेशा ही चर्चा में बनीं रहती हैं। बेहद ही कम उम्र में जन्नत ने इंडस्ट्री में जो मुकाम हासिल किया उसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं है।  21 साल की उम्र में जन्नत अपने ग्लैमर से कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा जबरदस्त है। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वालीं जन्नत ने टीवी के कई शोज में काम किया है। वहीं अब वह कई शोे लीड रोल प्ले कर रही हैं, लेकिन जन्नत के बारे में एक बात क्या आप जानते हैं? वो ये कि एक शो के प्रोड्यूसर के साथ किस सीन को लेकर जन्नत का ऐसा पंगा हो गया था, जिसकी वजह से वो काफी सुर्खियों में आ गई थीं।  

किस सीन को लेकर मचा था बवाल  

आपको बता दें कि टीवी शो ‘आशिकी‘ में जन्नत ने लीड रोल प्ले किया था। इस शो में उनके अपोजिट रित्विक अरोड़ा थे। शो में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इसी शो में एक सीन के दौरान जन्नत को अपने को.स्टार रित्विक को किस और कुछ इंटीमेट सीन देने थे। जब ये बात जन्नत को पता चली तो उन्होंने ऐसा करने के साफ मना कर दिया था। दरअसल, उस वक्त जन्नत की उम्र महज 16 साल थी।

किस सीन पर मां का था ऐसा रिएक्शन

किसी और इंटीमेट सीन की बात जब जन्नत की मां को पता चली तो उन्होंने शो के प्रोड्यूसर से बात की। उन्होंने साफ कहा था कि जन्नत, ऑनस्क्रीन किस या फिर इंटीमेट नहीं करेंगी। जन्नत की मां ने इस पूरे मामले में ई टाइम्स से बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘जन्नत को एक इंटीमेट सीन करने को कहा जा रहा था, लेकिन हम उसमें कम्फर्टेबल नहीं थे। इसके बाद शो के मेकर्स ने उस पूरे सीन को ही बदल दिया था।'

Around The Web

Uttar Pradesh

National