किसान को खेत में मारी गोली

  1. Home
  2. Politics

किसान को खेत में मारी गोली

किसान को खेत में मारी गोली


(K9 Media) उरई, कुइया में किसान दृगपाल को तीन बदमाशों ने खेत पर काम करते वक्त गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। आसपास काम कर रहे किसानों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। परिजनों के अनुसार दृगपाल शनिवार शाम खेत पर पंपसेट लगाकर पानी की निकासी कर रहे थे। तभी तीन अज्ञात लोग आए और उनपर फायर झोंक दिया। गोली पेट में लगने से लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। बदमाश हवा में असलहा लहराते हुए खेतों की तरफ भाग निकले। पुलिस के अनुसार परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Around The Web

Uttar Pradesh

National