पंजाब: रंगदारी न देने पर दुकानदार पर बरसाई गोली, बेखौफ हुए गैंगस्टर लंडा के गुर्गों

  1. Home
  2. Politics

पंजाब: रंगदारी न देने पर दुकानदार पर बरसाई गोली, बेखौफ हुए गैंगस्टर लंडा के गुर्गों

पंजाब: रंगदारी न देने पर दुकानदार पर बरसाई गोली, बेखौफ हुए गैंगस्टर लंडा के गुर्गों


(K9 Media) 

घटना से 10 मिनट पहले गुरजंट ने पत्नी को फोन किया था कि वह जल्द लौट रहा है। पत्नी और मां उसका इंतजार कर रही थीं। तभी उन्हें हत्या की खबर मिली। लखबीर की धमकियों से डरकर अजायब सिंह गुरजंट को भी कनाडा भेजने की तैयारी कर रहे थे। पंजाब के तरनतारन में कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के गुर्गों ने रंगदारी न देने पर एक दुकानदार की दिनदहाड़े हत्या कर दी। दोनों गुर्गे ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और पिस्टल से गोलियां बरसा दीं। 8 से 10 गोलियां लगने के कारण दुकानदार गुरजंट की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को तरनतारन के गांव रसूलपुर में अंजाम दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव रसूलपुर निवासी किसान अजायब सिंह के बेटे गुरजंट सिंह की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे दो युवक दुकान में आए और कपड़े दिखाने को कहा। गुरजंट उन्हें कपड़े दिखाने लगे। इसी बीच दोनों ने पिस्टल निकालकर गुरजंट पर गोलियां बरसा दीं। युवकों ने करीब 15 राउंड फायर किए। 8-10 गोलियां लगने से गुरजंट सिंह ने वहीं दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी अपनी बाइक पर फरार हो गए। हत्याकांड के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पिता अजायब सिंह के बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

छह महीने से मिल रही थी धमकियां
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबा चलाने वाले अजायब सिंह के परिवार को छह महीने से गैंगस्टर लखबीर सिंह की ओर से धमकियां मिल रही थीं। इस वजह से अजायब सिंह ने अपने एक बेटे जोबन को चार माह पहले कनाडा भेज दिया था। सूत्रों के अनुसार लखबीर गैंग को संदेह था कि अजायब सिंह के परिवार के पास जरूरत से ज्यादा पैसा है। इस कारण लगातार धमकियां दी जा रही थीं। मंगलवार सुबह 10 बजे गुरजंट सिंह अपने चार साल के बेटे को दुलारकर दुकान चला गया। दोपहर का खाना भी उसने वहीं खाया। 

घटना से 10 मिनट पहले गुरजंट ने पत्नी को किया था फोन
घटना से 10 मिनट पहले गुरजंट ने पत्नी को फोन किया था कि वह जल्द लौट रहा है। पत्नी और मां उसका इंतजार कर रही थीं। तभी उन्हें हत्या की खबर मिली। लखबीर की धमकियों से डरकर अजायब सिंह गुरजंट को भी कनाडा भेजने की तैयारी कर रहे थे। लखबीर की धमकियों के बारे में पुलिस को भी शिकायत दी थी लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। 

पांच मिनट तक दुकान में रहे हत्यारे
एसपी (जांच) विशालजीत सिंह, डीएसपी (जांच) जसवंत सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दोनों युवक 18 से 22 वर्ष की आयु के हैं। दोनों ने गुरजंट को कपड़ दिखाने के लिए कहा। जैसे ही गुरजंट कपड़े दिखाने लगा तो काले कपड़े पहने युवक ने गुरजंट की पीठ पर ताबड़तोड़ सात आठ गोलियां मार दीं। चिल्लाते हुए गुरजंट जमीन पर गिर गया। इसके बाद चेक शर्ट पहने दूसरा युवक आगे बढ़ा और गुरजंट को सात-आठ गोलियां मार दीं। एसपी ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आएगा कि हत्या की वजह क्या थी।

Around The Web

Uttar Pradesh

National